Sport : कितनी तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच, जानिए इस अंडर 19 मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स #INA

IND vs PAK U19 Asia Cup 2026 Final : भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एक बार फिर से एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है. इंडियन अंडर-19 क्रिकेट टीम एसीसी मेन्स U19 एशिया कप 2026 के खिताबी मुकाबले में पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम से भिड़ने वाली है. पाकिस्तान ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 9 विकेट से हारकर फाइनल में प्रवेश किया है. वहीं टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान की टीम को 8 विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री की है. अब भारत और पाकिस्तान के बीच U19 एशिया कप 2026 का खिताबी मुकाबला कितनी तारीख को खेला जाएगा. इस मुकाबले में किन खिलाड़ियों पर नजरें रहेंगी. आइए जानते हैं.
कितनी तारीख को भारत और पाकिस्तान के बीच होगा फाइनल
भारत और पाकिस्तान की अंडर-19 टीमों के बीच एशिया कप अंडर-19 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला शनिवार को खेला जाने वाला है. इंडिया अंडर 19 और पाकिस्तान अंडर 19 के बीच 14 नवंबर को एशिया कप का फाइनल मैच होने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला कांटे का होने वाला है, क्योंकि लीग मैच में पाकिस्तान ने भारत को हराया था.
TIME TO REWRITE THE SCRIPT ON THE BIG STAGE! 💥
Carrying a strong 9-3 head-.-head lead, India enters tomorrow’s clash determined . turn the tables after last year’s defeat! 🔥
Watch India vs Pakistan in the DP World Men’s U19 Asia Cup TOMORROW, 10:30 AM onwards, LIVE on Sony… pic.twitter.com/nvQR8IXHXK
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 7, 2026
किस मैदान पर खेला जाएगा भारत और पाकिस्तान का फाइनल
भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 क्रिकेट टीमों के बीच एशिया कप अंडर 19 का फाइनल मुकाबला ओमान में खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच अल अमरत के अल अमरत क्रिकेट ग्राउंड (मिनिस्ट्री टर्फ 2) में खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीमें पहले भी अपने मैच खेले चुकी हैं. उन्होंने यहां की पिच के बारे में काफी ज्यादा जानकारी होगी. ऐसे में मुकाबला देखने लायक होगा.
कितने बजे शुरू होगा भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच
इंडिया अंडर 19 और पाकिस्तान अंडर 19 के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मैच भारतीय समय के अनुसार सुबह शुरू होगा. इस मैच की शुरुआत सुबह 10:30 बजे होगी. वहीं इस मुकाबले के टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर 10 बजे आएंगे. इस मैदान पर पहले बॉलिंग करना एक सही फैसला होता है.
किस चैनल पर देखें भारत और पाकिस्तान का फाइनल मैच
भारत और पाकिस्तान की अंडर 19 टीमों के बीच एशिया कप 2026 का फाइनल मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर खेला जाएगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 1, सोनी स्पोर्ट्स 3, सोनी स्पोर्ट्स 4 पर किया जाएगा. सोनी स्पोर्ट्स 3 पर इस मुकाबले का प्रसारण हिंदी में किया जाएगा.
कहां होगी भारत और पाकिस्तान फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग
इंडिया अंडर 19 और पाकिस्तान अंडर 19 के बीच एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस को सोनी लिव ऐप पर देखने के लिए मिलेगी. इस मुकाबला का आनंद फैंस सोनी लिव ऐप की बेवसाइड पर जाकर भी उठा सकते हैं. इस मुकाबले में आपको राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग जैसे दिग्गजों के बेटे भी खेलते हुए नजर आएंगे.
𝐓𝐇𝐄 𝐒𝐔𝐑𝐍𝐀𝐌𝐄 𝐂𝐀𝐑𝐑𝐈𝐄𝐒 𝐇𝐈𝐒𝐓𝐎𝐑𝐘. 𝐓𝐇𝐄 𝐁𝐀𝐓𝐓𝐈𝐍𝐆 𝐏𝐑𝐎𝐕𝐄𝐒 𝐓𝐇𝐄 𝐅𝐔𝐓𝐔𝐑𝐄.😮💨
Watch #INDvUAE in the DP World Men’s U19 Asia Cup, LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV.#SonySportsNetwork #SonyLIV pic.twitter.com/XoS1eWHO4h
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 10, 2026
भारत और पाकिस्तान के अंडर-19 स्क्वाड
भारत : लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), अर्जुन राजपूत, ईशान सूद, काव्या पटेल, मनाल चौहान, मोहित उलवा, यशवीर गौड़, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, रजत बघेल, शविन विनोद, आर्यन सवसानी, कुशाग्र ओझा.
पाकिस्तान : उस्मान खान, जहांगीर बिलाल, अब्दुल कादिर, अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, फरहान यूसुफ (कप्तान), नकाब शफीक, रिजवानुल्लाह, हुजैफा अहसान, अब्दुल सुभान, मोहम्मद हुजैफा, हयाम खान.
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,4,4,4,4… आर्यवीर सहवाग ने फिर मचाया धमाल, अफगानिस्तान के खिलाफ मात्र इतनी गेंदों में ठोकी तूफानी फिफ्टी
कितनी तारीख को होगा भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप का फाइनल मैच, जानिए इस अंडर 19 मुकाबले की हर छोटी-बड़ी डिटेल्स
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,