Sport : कितनी तारीख को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानिए किस समय शुरू होगा मुकाबला #INA

IND W vs ZIM W ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच वनडे सीरीज का आगाज होने वाला है. इससे पहले स्मृति मंधाना की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम पर 3-0 से क्लीन स्वीप किया. अब तीन मैचों की वनडे सीरीज इन दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से शुरू होने वाली है. इस सीरीज में एक बार फिर से स्मृति मंधाना उपकप्तान दीप्ति शर्मा के साथ उतरने वाली हैं. इस सीरीज के सभी तीनों मैच जीतकर भारतीय टीम टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी क्लीन स्वीप करना चाहेगी. उससे पहले आज हम आपको बताएंगे कि, भारत और जिम्बाब्वे के बीच पहला वनडे मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा और ये मैच कितने बजे से शुरू होगा. 

आपको बता दें कि, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टी20 सीरीज खेली थी. अब टीम इंडिया वडोदरा के बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में वनडे सीरीज खेलने वाली है. इस सीरीज में प्रतीक रावल, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, यस्तिका भाटिया, वैष्णवी शर्मा, सायाली सतघरे और रेणुका ठाकुर जैसी खिलाड़ियों की वापसी हुई है. ये सभी खिलाड़ी टी20 फॉर्मेट का हिस्सा नहीं थीं.

कितनी तारीख को खेला जाएगा पहला वनडे मैच

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच पहला वनडे मैच कल खेला जाने वाला है. यानी इन दोनों टीमों के बीच टक्कर शुक्रवार को होने वाली है. भारत और जिम्बाब्वे के बीच मैच 23 अक्टूबर को खेला जाएगा. इस मुकाबले में फैंस को भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना और प्रतिका रावल समेत दीप्ति शर्मा का भी जलवा देखने के लिए मिलेगा. 

कितने बजे शुरू होगा पहला वनडे मैच

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच पहला वनडे मैच दोपहर में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. ऐसे में फैंस शाम से लेकर रात तक इस मैच का आनंद उठा पाएंगे. इस मुकाबले में रेणुका सिंह ठाकुर जैसी स्विंग गेंदबाज का भी जलवा देखने के लिए मिल सकता है.

कहां खेले जाएगा पहला वनडे मुकाबला

भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला वडोदरा में खेला जाने वाला है. ये मुकाबला बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में इस मैदान पर मौजूद फैंस को मैच का पूरा मजा लेने का मौका मिलेगा. इस मैच में टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष से टीम को धमाकेदार फीनिश देने की उम्मीद होगी.

कहां देखें पहले वनडे मैच का प्रसारण

भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले पहले वनडे मैच का प्रसारण आपको स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखने के लिए मिलेगा. इस मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. वहीं इस मैच का फ्री में आनंद फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा. 

भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर .

ये भी पढ़ें : ICC महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए कब और कहां भारतीय टीम खेलेगी अपने सभी मैच

कितनी तारीख को भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा पहला वनडे मैच, जानिए किस समय शुरू होगा मुकाबला





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button