Sport : PAK vs NED: पाकिस्तान को नीदरलैंड से जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट #INA

PAK vs NED: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच श्रीलंका में खेला जा रहा है. कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहे इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. नीदरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए हैं. नीदरलैंड के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने शानदार पारी खेली. अब पाकिस्तान को जीत के लिए 148 रन बनाने होंगे.
मिर्जा-नवाज ने दिलाई पाकिस्तान को सफलता
इस मैच में टॉस हारने के बाद नीदरलैंड्स के लिए पारी की शुरुआत करने मैक्स ओ’डॉड और माइकल लेविट आए. इन दोनों ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले विकेट के लिए सिर्फ 28 रन जोड़े. पाकिस्तान को चौथे ओवर की पहली गेंद पर पहली सफलता मिली. सलमान मिर्जा ने मैक्स ओ’डॉउड को 5 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके अलगे ही ओवर में पाकिस्तान को दूसरी सफलता मोहम्मद नवाज ने माइकल लेविट के पूर में दिलाई. लेविट 24 रन बनाकर आउट हुए.
Woah! That is a biggie! 🔥
Michael Levitt took the attack right onto PAK bowlers as he scored the first MAXIMUM of the T20 World Cup!👌🏻
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9F pic.twitter.com/vnCd4s2zbV
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
बास डी लीडे ने खेली 30 रनों की पारी
इसके बाद कोलिन एकरमैन ने नीदरलैंड के लिए तेजी से रन बनाना जारी रखा लेकिन अबरार अहमद ने 8वें ओवर की अंतिम बॉल पर एकरमैन को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया. एकरमैन ने 14 गेंदों 4 चौकों की मदद से 20 रन बनाए. नीदरलैंड ने 13वें ओवर में अपने 100 रन पूरे किए. इसके बाद इसी ओवर की चौथी बॉल पर बास डी लीडे 25 बॉल में 4 चौकों की मदद से 30 रन बनाकर मोहम्मद नवाज का दूसरा शिकार बने.
A solid relay catch!
Babar Azam & Shaheen Afridi produce a great relay catch at the boundary!
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9F pic.twitter.com/Anou9KM88n
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
नीदरलैंड के लिए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए. उन्होंने 29 बॉल का सामना करते हुए 3 चौके और 1 छक्का भी लगाया. पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए. उनके अलावा मोहम्मद नवाज और अबरार अहमद को भी 2-2 विकेट मिले.
Pakistan bowl out Netherlands after they post a competitive 147 after batting first!
Will this total be enough . stop Pakistan? 👀
ICC Men’s #T20WorldCup | #PAKvNED | LIVE NOW 👉 https://t.co/GKcXaJHm9F pic.twitter.com/rU5KSR19Z5
— Star Sports (@StarSportsIndia) February 7, 2026
नीदरलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग-11
नीदरलैंड – माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉउड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेटकीपर/कप्तान), जैच लायन कैचेट, लोगान वैन बीक, रूलोफ वैन डेर मेरवे, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन.
पाकिस्तान – सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आजम, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.
ये भी पढ़ें : IND vs USA: अमेरिका के खिलाफ कैसी होगी भारत की प्लेइंग-11, जानिए संजू, ईशान या सिराज किसे मिलेगा मौका?
PAK vs NED: पाकिस्तान को नीदरलैंड से जीत के लिए मिला 148 का लक्ष्य, सलमान मिर्जा ने चटकाए 3 विकेट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








