Sport : T20 World Cup 2026: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती #INA

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच भारत टीम के लिए एक बड़ी चिंता अचानक खड़ी हो गई है. टीम के मुख्य सलामी बल्लेबाज और युवा स्टार अभिषेक शर्मा को पेट में संक्रमण होने के कारण दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनकी तबीयत इतनी गंभीर है कि अब भारत का 12 फरवरी को नामीबिया के खिलाफ मैच खेलना भी संदिग्ध हो गया है. यह मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाना है.
दो दिनों से बीमार हैं अभिषेक
मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले दो दिनों से अभिषेक की सेहत में गिरावट आई है. वह टीम के ट्रेनिंग सेशन में भी हिस्सा नहीं ले पाए थे. टीम इंडिया के सहायक कोच रयान टेन डोशेट ने पहले बताया था कि अभिषेक को ‘स्टमक अपसेट’ की समस्या है, लेकिन बाद में पता चला कि यह सामान्य पेट का दर्द नहीं, बल्कि इंफेक्शन है.
नामीबिया मैच पर सवाल
अभिषेक शर्मा पहले ही 7 फरवरी को अमेरिका के खिलाफ मैच में बीमारी के बावजूद खेल चुके हैं. उस मैच में उन्होंने खेला जरूर, लेकिन बल्लेबाजी में वह शून्य पर आउट हो गए थे नहीं और फिर फील्डिंग भी नहीं कर सके थे. मैच के बाद से ही उनकी तबीयत धीरे-धीरे बिगड़ती चली गई और अब उनकी नामीबिया मुकाबले में शामिल होना मुश्किल लगता है.
टीम मैनेजमेंट भी इस पर गंभीर है. पिछले 24 घंटों में उनकी हालत और खराब हुई है, जिससे सपोर्टिंग स्टाफ चिंतित है. अभिषेक की अनुपस्थिति में ईशान किशन और संजू सैमसन सलामी बल्लेबाज के रूप में नामीबिया के खिलाफ पारी की शुरुआत करने के मुख्य दावेदार बने हैं.
पाकिस्तान मैच से पहले अभिषेक की सेहत पर नजर
भारत को 15 फरवरी को कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ एक हाई-प्रोफाइल मैच भी खेलना है. टीम मैनेजमेंट इस मुकाबले को ध्यान में रखते हुए अभिषेक को जल्द फिट होने पर भी जोखिम में डालने से बच सकता है. फिलहाल टीम के चिकित्सकों और कोचों की नजर पूरी तरह अभिषेक की सेहत पर है. यदि वे मैच तक फिट नहीं हो पाते हैं, तो टीम को सलामी क्रम में बदलाव करना होगा और युवा खिलाड़ियों पर भरोसा रखना पड़ेगा.
यह भी पढ़ें- IND vs NAM: दिल्ली मैच में अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका, ध्वस्त होगा आर अश्विन का रिकॉर्ड
T20 World Cup 2026: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









