Sport : इंग्लैंड में फिर बेइज्जती कराने पहुंचा पाकिस्तान! आज कितने बजे शुरू होगा मैच ? भारतीय फैंस कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन #INA

ENG VS PAK Live Streaming: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार यानि 19 अगस्त से शुरू होने वाला है. ये सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है. ऐसे में दोनों ही टीमें अपने बेस्ट प्रदर्शन के साथ आकर जीत दर्ज करना चाहेंगी. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत में आप इस मैच को लाइव कितने बजे से और कहां देख सकेंगे.

ENG VS PAK मैच भारतीय समय के अनुसार कितने बजे शुरू होगा?

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा. ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से सुबह 11 बजे शुरू होगा, जबकि भारतीय समयानुसार ये मुकाबला दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा, जिसमें टॉस के लिए दोनों कप्तान 3 बजे मैदान पर उतरेंगे. इसका मतलब है कि भारतीय फैंस इस मैच को दोपहर 3.30 बजे से देख सकेंगे.

ENG VS PAK मैच LIVE कहां देख सकते हैं?

19 अगस्त से इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शुरू होगा. इस मैच पर भारतीय फैंस की भी नजरें होंगी. ऐसे में भारतीय फैंस अगर इस मैच को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो उन्हें सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर जाना होगा. वहीं, इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनीलिव पर आएगी. मगर, इसके लिए आपके पास इस ऐप का सब्सक्रिप्शन होना जरूरी है.

इंग्लैंड में कैसा रहा है पाकिस्तान का प्रदर्शन?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्तान क्रिकेट टीम (ENG VS PAK) के बीच अब तक कुल 92 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें इंग्लैंड ने 30 मैच जीते हैं, तो पाकिस्तान ने 23 मैच अपने नाम किए हैं. वहीं, 39 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

आपको बता दें, पाकिस्तान ने इंग्लैंड में आखिरी बार टेस्ट सीरीज 1996 में जीती थी, उसके बाद से उसे वहां हार का सामना करना पड़ा है. ऐसे में अब बाबर आजम एंड कंपनी अपने रिकॉर्ड्स को बेहतर करने और इंग्लैंड के खिलाफ बेस्ट प्रदर्शन करके जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

WTC अंक तालिका में किस स्थान पर हैं इंग्लैंड और पाकिस्तान?

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर है. इंग्लैंड ने 13 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं, 8 में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ हुआ है. वहीं, पाकिस्तान का भी अंक तालिका में बुरा हाल है. पाकिस्तान ने 6 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते, 4 मैच हारे.

बाबर आजम खेलेंगे या नहीं?

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फिट नहीं हैं, जिसके चलते वह पहला टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ हेडिंग्ले, लीड्स में 19 अगस्त 2026 से शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे. प्रैक्टिस मैच के दौरान उनके दाहिने हाथ की उंगली में चोट लग गई थी, जिसके कारण वह पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनकी अनुपस्थिति में सलमान अली आगा पाकिस्तान टीम की कप्तानी संभालेंगे.

ऐसी हैं दोनों टीमें

इंग्लैंड टीम: बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, शोएब बशीर, ओली पोप, जोश टोंग, सैम कुक, ओली रॉबिन्सन, मैथ्यू फिशर

पाकिस्तान टीम: अजान अवैस, इमाम-उल-हक, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, सलमान आगा (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आमिर जमाल, साजिद खान, उबैद शाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली, खुर्रम शहजाद, गाजी गोरी, सऊद शकील, अब्दुल्ला फजल, अवैस जफर, अली उस्मान

ये भी पढ़ें: IND VS SL: 6 विकेट और मैच जीत लेगा भारत, जानिए WTC प्वॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया को होगा कितना फायदा?

इंग्लैंड में फिर बेइज्जती कराने पहुंचा पाकिस्तान! आज कितने बजे शुरू होगा मैच ? भारतीय फैंस कहां देख सकेंगे LIVE एक्शन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button