Sport : पाकिस्तान बना तानाशाह! खिलाड़ियों को दी धमकी, नहीं हुआ पालन तो लिया जाएगा बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला #INA

Pakistan : पाकिस्तान में कब क्या हो जाए पता नहीं चलता है. पाकिस्तान के द्वारा कब कौन सा फैसला लिया जाएगा, इसके बारे में भी कोई अनुमान नहीं लगा सकता है. पाकिस्तान अक्सर तानाशाह की तरह फैसला लेने के लिए जाना जाता है. अब पाकिस्तान ने क्रिकेट के मैदान को भी नहीं छोड़ा है. उसने क्रिकेट के खेल और क्रिकेटर्स को भी कंट्रोल करने के लिए नया फरमान जारी कर दिया है. अब पाकिस्तान ने क्या किया है और क्यों किया है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अपने खिलाड़ियों पर लगाम लगाई है. पीसीबी ने पाकिस्तान के खिलाड़ी को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मीडिया डिपार्टमेंट से इजाजत लिए बिना कुछ भी पोस्ट या ट्वीट करने की इजाजत नहीं दी है. उन्होंने कहा है कि खिलाड़ियों को कुछ भी पोस्ट करना है तो पीसीबी मीडिया डिपार्टमेंट की इजाजत लेनी होगी. ऐसा नहीं करने पर उन्हें पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया जाएगा या उन्हें बहुत बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा.
इस बारे में पाकिस्तान के एक न्यूज चैलन पर पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल और बासित अली ने बात की है. उन्होंने इस पूरे मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से ये एक्शन नसीम शाह के विवाद के बाद लिया गया है. ये पूरा विवाद क्या था और क्यों पीसीबी ऐसा करने पर मजबूर हुआ है. आइए इस बारे में जातने हैं.
🚨 SHOCKING – From now on, no Pakistani player will be allowed . post or tweet anything without permission from the PCB’s media department. 🤯 [ARY News] pic.twitter.com/nYtfCAYDpm
— Abdullah. (@Abdullahh_56) April 1, 2026
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान में PSL 2026 खेला जा रहा है. पाकिस्तान सुपर लीग के पहले मैच में उद्घाटन समाहरो में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज मैच देखने के लिए पहुंची थी. मरियम नवाज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पीएसएल के पहले मुकाबले में मेहमान के तौर पर आईं थी. इस दौरान उनके साथ पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी भी मौजूद थे. उनका स्वागत नकवी के द्वारा किया गया था.
उन्होंने मैदान पर जाकर खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे हाथ मिलाया. इस पर नसीम शाह ने विवादित कमेंट कर दिया कर एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज नसीम शाह ने लिखा था कि, ‘इनका ऐसा सम्मान क्यों किया जा रहा है जैसे लॉर्ड्स पर क्वीन हो’. इस पूरे मामले ने देखते ही देखते काफी तूल पकड़ लिया था.
As former cricketers, instead of calming the things down, Basit Ali and Kamran Akmal suggesting the government . take strict action against Naseem Shah. Why are they spewing so much hate toward him? #NaseemShah #HBLPSL #PSL11 pic.twitter.com/NQoMBjadla
— Tehseen Qasim (@Tehseenqasim) March 28, 2026
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के द्वारा नसीम शाह पर 10 से 50 लाख (पाकिस्तान रुपए) का जुर्नाना, 1 से 2 साल तक के लिए पीएसएल में खेलने के लिए बैन और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हटाए जाने की सजा की बातें सामने आई थी लेकिन अब इस सब पर पीसीबी ने बड़ा एक्शन लेते हुए खिलाड़ियों पर कुछ भी पोस्ट करने की रोक लगा दी है. अब पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को कोई भी पोस्ट करना है तो पहले पीसीबी मीडिया डिपार्टमेंट की मंजूरी लेगी होगी.
ये भी पढ़ें : LSG vs DC: करारी हार के बाद क्या बोले कप्तान ऋषभ पंत? जानें बल्लेबाज या गेंदबाद किसे बताया दोषी
ये भी पढ़ें : IPL 2026: संजीव गोयनका ने केएल राहुल के बाद अब उतारी ऋषभ पंत की इज्जत, बीच मैदान पर हुआ जमकर तमाशा
पाकिस्तान बना तानाशाह! खिलाड़ियों को दी धमकी, नहीं हुआ पालन तो लिया जाएगा बड़ा एक्शन, जानें पूरा मामला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









