Sport : पाकिस्तान को लगी मिर्ची! वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला तो उठाया उम्र पर सवाल, कहा-'वो 15 का नहीं 20-21 का है' #INA

Vaibhav Suryavanshi : पाकिस्तान अकसर अपनी ओछी और खराब सोच के लिए जाना जाता है. पाकिस्तान में अपना बुरा होने पर नहीं बल्कि दूसरे का अच्छा होने पर मातम मनाया जाता है. भारत में जब कुछ अच्छा होता है या कोई भी भारतीय कुछ अच्छा करता है तो पाकिस्तान को मिर्ची लग जाती है. ऐसा क्रिकेट के मैदान पर भी अक्सर देखने के लिए मिलता है. ऐसा ही कुछ अब एक बार फिर सामने आया है.
भारत में इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण खेला जा रहा है. आईपीएल 2026 का 13वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया, जिसमें मुंबई को 27 रनों के हार मिली. इस मैच में भारत के 15 वर्षीय स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर चला.
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जैसी ही चला वैसे ही पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और तेज गेंदबाज तनवीर अहमद को मिर्ची लग गईं. उन्होंने वैभव की उम्र पर सवाल उठाया और उन्हें 15 साल का मामने से मना कर दिया. उन्होंने वैभव को 15 का नहीं बल्कि 20-21 का बताया है. पाकिस्तान क्रिकेटर ने क्या कहा आइए इसके बारे में जानते हैं.
तनवीर ने उठाए वैभव की उम्र पर सवाल
तनवीर अहमद ने वैभव के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘वह 15 साल के बच्चे जैसा नहीं दिखता है. वह 20-21 साल के लड़के जैसा दिखता है. मैं सोशल मीडिया पर पढ़ रहा हूं, लोग उसकी तारीफ कर रहे हैं. उसके पास हाई बैक लिफ्ट और शानदार बैट स्विंग है, जिससे बहुत पावर मिलती है. उसके शॉट्स देखकर वह बहुत मजबूत लगता है. मुझे हैरानी है, वह अगले 3-4 सालों तक अंडर-19 क्रिकेट में हर बॉलर की धुनाई करेगा. वह एक बेहतरीन टैलेंट है लेकिन फिर भी मुझे लगता है कि वह 15 साल का नहीं है. वैसे भी वह बैट से शानदार है’.
🚨TANVIR AHMED ON VAIBHAV SURYAVANSHI🚨 [BOL Entertainment]
He said🗣️: He doesn’t look like a 15 year old kid. He looks like a 20-21 year old boy. I have been reading on social media, people praising him. He has that high back lift & great bat swing that generates a lot of… pic.twitter.com/9yUtI9XR5O
— Akshat (@Akshatgoel1408) April 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी का शानदार प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 14 बॉल में 1 चौके और 5 छक्कों के साथ 278.57 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 39 रनों की पारी खेली. इस पारी के साथ ही वो चर्चाओें में आ गए हैं. उन्होंने आईपीएल 2026 में अब तक 3 मैचों में 122 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 52 रन रहा है. उनके बल्ले से अब तक सिर्फ 1 अर्धशतक आया है. उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के भी अब तक लगाए हैं.
Good morning ❤️🔥 pic.twitter.com/9HpVYZ3M4G
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 8, 2026
वैभव ने डेब्यू सीजन में मचाया था धमाल
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में 14 वर्ष की उम्र में अपना डेव्यू किया था. उन्होंने अपने पहले ही सीजन में शतक जड़ दिया था. उन्होंने आईपीएल 2025 में 7 मुकाबलों में 1 शतक और 1 अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए थे. इस सीजन उन्होंने 18 चौके और 24 छक्के लगाए थे. उनका हाईएस्ट स्कोर आईपीएल 2025 में 101 था.
Late night blockbuster served right 🫡💗 pic.twitter.com/LqBW39DqeH
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 7, 2026
इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 151 रनों का बचाव करते हुए मुंबई को 123 पर रोक दिया और 27 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया. टीम के लिए यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 77 रनों की नाबाद पारी खेली.
ये भी पढ़ें : ‘उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में…’ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?
पाकिस्तान को लगी मिर्ची! वैभव सूर्यवंशी का चला बल्ला तो उठाया उम्र पर सवाल, कहा-'वो 15 का नहीं 20-21 का है'
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









