Sport : 'उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में…' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा? #INA

Hardik Pandya on Vaibhav Suryavanshi : आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय बाएं हाथ के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी धमाल मचा रहे हैं. वो राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्ले के साथ सबसे बड़ी ताकत बनकर उभर रहे हैं. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के 13वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ सिर्फ 14 बॉल में ही धमाल मचा दिया. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 1 चौके और 5 छक्के ठोक मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. वैभव ने 278.57 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ 39 रनों की पारी खेलकर गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में तहलका मचा दिया.
इस पारी की बदौलत उनकी टीम राजस्थान रॉयल्स ने 11 ओवर में 3 विकेट पर मुंबई इंडियंस के सामने 151 रनों का लक्ष्य रखा. इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस 11 ओवर में 11 विकेट पर मात्र 123 रन बना पाई और 27 रनों से मुकाबला हार गई. इस हार के बाद हार्दिक पांडया वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) की बल्लेबाजी के मुरीद हो गए. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान जमकर वैभव की तारीफी की और उन्हें भविष्य के लिए बधाई दी.
The sheer audacity of Vaibhav Sooryavanshi 🫡
🎥 The 1️⃣5️⃣ year old welcomes Jasprit Bumrah with a maximum! 👏#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/cI0zqCXz0X
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
वैभव सूर्यवंशी पर क्या बोले हार्दिक पांड्या
हार्दिक पांड्या ने वैभव सूर्यवंशी की 39 रनों की विस्फोटक पारी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जिस तरह से उसने (वैभव सूर्यवंशी) खेला, उसे देखना काफी दिलचस्प है. उसी समय, इतनी सारी बातें करना. गेम की तैयारी में उसे बहुत सपोर्ट किया. तो हां, जिस तरह से वह बैटिंग करता है, उसमें जिस तरह की निडरता है, उसके पास जिस तरह के शॉट्स हैं, उसे देखना कमाल का है. मैं उसे भविष्य के लिए बहुत-बहुत गुड लक विश करता हूं.
𝙂𝙖𝙢𝙚 𝙧𝙚𝙘𝙤𝙜𝙣𝙞𝙨𝙚𝙨 𝙜𝙖𝙢𝙚! 🤝
🎥 #MI captain Hardik Pandya with some very kind words for the young Vaibhav Sooryavanshi 🩷#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @rajasthanroyals pic.twitter.com/t5Wg9LCtoV
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
इस मैच में वैभव सूर्यवंशी के अलावा यशसवी जायसवाल ने भी तूफानी पारी खेलकर तहलका मचाया. उन्होंने 77 रनों की नाबाद पारी खेली. 32 बॉल का सामना करते हुए उन्होंने 10 चौके और 4 छ्क्के लगाए. जायसवाल ने भी 240.32 की तूफानी स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की और मैदान पर पहुंचे दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. उनकी पारी के चलते राजस्थान रॉयल्स (Rajsthan Royals) ने धमाकेदार जीत दर्ज की.
A safe pair of hands from Tilak Varma . change the momentum! 💙
🎥 Shardul Thakur strikes as Vaibhav Sooryavanshi’s blistering knock of 39(14) finally comes . an end!
Updates ▶️ https://t.co/BCCaxRwjYg#TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvMI | @mipaltan pic.twitter.com/FXe10Xws9l
— IndianPremierLeague (@IPL) April 7, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच की बात करें तो राजस्थान रॉयल्स ने 11-11 ओवर के मैच में पहले बैटिंग करते हुए 11 ओवर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की टीम जीत के लिए मिले 151 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 ओवर में 9 विकेट पर 123 रन बना पाई और 27 रनों से मैच हार गई.
ये भी पढ़ें : ‘हमने सही बॉल नहीं डाली, वैभव-यशस्वी ने हमें…’ राजस्थान रॉयल्स से हार पर क्या बोले मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या, जानें
'उसकी निडरता और शॉट्स कमाल हैं, उसे भविष्य में…' वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बैटिंग के मुरीद हुए हार्दिक पांड्या, जानिए क्या कहा?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









