Sport : पाकिस्तान सुपर लीग बनी कॉमेडी सर्कस, PSL में उड़ा मोहम्मद रिजवान का मजाक, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी #INA

PSL 2026 : पाकिस्तान सुपर लीग को टी20 क्रिकेट लीग कहने से ज्यादा कॉमेडी सर्कर कहना सही होगा. आए दिन PSL में कुछ न कुछ ऐसा हो रहा है, जो फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है और उन्हें हंसी से लोट पोट होने को मजबूर कर रहा है. पीएसएल में खेले रहे पाकिस्तान क्रिकेटर्स को भी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस जोकर कहने से गुरेज नहीं करेंगे. पाकिस्तान के दांए हाथ के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का लगातार पीएसएल में मजाकर बन रहा है. 

पाकिस्तान सुपर लीग की हुई जगहंसाई

मोहम्मद रिजवान रावलपिंडीज टीम के कप्तान है. उनकी कप्तानी में न तो टीम अच्छा प्रदर्शन कर पा रही है और न ही उनसे कुछ खास प्रदर्शन पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में किया जा रहा है. ऐसे में PSL 2026 में वो मजाक बनकर रह गए हैं. उनके आए दिन आने वाले बयान भी उनकी जमकर जग हंसाई करवा रहे हैं. 

मोहम्मद रिजवान का बना मजाक

अब सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लिखा गया है कि कामरान अकमल के बाद अब मोहम्मद रिजवान सबसे खराब विकेटकीपर हैं. अजय जडेजा नाम के एक यूजर ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मोहम्मद रिजवान का मजाक बन गया है. दरअसल, पाकिस्तान सुपर लीग के मैच में उन्होंने विकेटकीपिंग भी नहीं कि क्योंकि उनसे कीपिंग अच्छी नहीं हो रही थी.

इस पोस्ट में लिखा गया है कि, ‘मोहम्मद रिजवान ने न बैटिंग होती है. न वो कीपिंग कर पाते हैं. न ही वो फील्डिंग और बॉलिंग कर पाते हैं. उनसे कप्तानी भी नहीं होती है. आप सभी लोग इस पर क्या सोचते हैं’.

दरअसल, 18 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का 27वां मैच लाहौर कलंदर्स बनाम रावलपिंडीज के बीच कराची के नेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाहीन अफरीदी की टीम लाहौर कलंदर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए.

इस मैच मोहम्मद रिजवान विकेटकीपिंग करने के लिए नहीं उतरे. उनकी टीम रावलपिंडीज के लिए सैम विलिंग कीपिंग करते हुए दिखाई दिए. क्योंकि इस मैच में रिजवान कीपिंग करने नहीं उतरे. ऐसे में जब सैम विलिंग कीपिंग के दौरान बॉल रुक नहीं पाई और टीम को बाई के 5 रन मिले, तो रिजवान पर कटाक्ष किया गया कि, आपसे कीपिंग भी नहीं हो सकती है, इस लिए आप कीपिंग नहीं कर रहे हो बल्कि सेम विलिंग से कीपिंग करा रहे हैं.

लाहौर कलंदर्स से जीत के लिए मिले 211 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रावलपिंडीज 20 ओवर में 9 विकेट पर 178 रन बना पाई और 32 रनों से मैच हार गई. इस मैच में रिजवान ने बल्ले से एक बार फिर से निराश किया. उन्होंने 9 बॉल में 2 चौकों के साथ 9 रन बनाए.

ये भी पढ़ें : मिल गया नाम! सूर्यकुमार यादव के बाद ये खिलाड़ी बनेगा टीम इंडिया का टी20 कप्तान

पाकिस्तान सुपर लीग बनी कॉमेडी सर्कस, PSL में उड़ा मोहम्मद रिजवान का मजाक, वीडियो देख छूट जाएगी आपकी हंसी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close