Sport : 24 घंटे में 3 बार बदला पर्पल कैप का दावेदार, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज #INA

IPL 2026 Purple Cap Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पर्पल कैप की रेस काफी दिलचस्प होती जा रही है. रविवार को डबल हेडर मैच खेले गए, जिसमें हर मैच के साथ दावेदार में बदलाव देखने को मिला. जी हां, 24 घंटे के अंदर तीन बार पर्पल कैप के दावेदार बदले. तो आइए इस आर्टिकल में आपको टॉप-5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं, जिन्होंने इस सीजन अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.

1- भुवनेश्वर कुमार का पर्पल कैप पर है कब्जा

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहुंच गए हैं. भुवी ने मुंबई इंडियंस के साथ खेले मुकाबले में 4 विकेट चटकाए और इसी के साथ उन्होंने पर्पल कैप पर कब्जा कर लिया था. भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में 11 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 15.28 के औसत से 21 विकेट झटक लिए हैं. इस दौरान उनकी इकोनॉमी 7.46 की रही है.

2- दूसरे नंबर पर हैं अंशुल कंबोज

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले और पर्पल कैप की रेस में शामिल गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर अंशुल कंबोज का नाम आता है. रविवार को अंशुल ने LSG के साथ खेले गए मुकाबले में 2 विकेट लिए और पर्पल कैप अपने नाम कर ली थी. मगर, दिन का मैच खत्म हुआ और रात का मैच शुरू होते ही आरसीबी के तेज गेंदबाज भुवी ने उनसे पर्पल कैप छीन ली. अंशुल के आंकड़ों पर गौर करें, तो उन्होंने इस सीजन अब तक 11 मुकाबले खेले  हैं, जिसमें 19.21 के औसत से 19 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.20 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

3- तीसरे नंबर पर हैं कगीसो रबाडा

गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा का नाम आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आता है. रबाडा ने शनिवार की रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में 2 विकेट लिए थे और पर्पल कैप अपने नाम की थी. मगर, अगले दिन दोपहर में खेले गए मैच में अंशुल ने रबाडा से पर्पल कैप छीन ली थी. रबाडा ने इस सीजन अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 21.83 के औसत से 18 विकेट लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 9.35 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं.

4- चौथे नंबर पर पहुंचे प्रिंस यादव

LSG VS RCB मैच में प्रिंस यादव ने कमाल की गेंदबाजी की और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 33 रन दिए और 3 विकेट झटके. इसी के साथ वह आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं. प्रिंस ने इस सीजन अब तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें 22.50 के औसत से 16 विकेट चटकाए हैं. उनकी इकोनॉमी 8.08 की रही है.

5- एहसान मलिंगा का नाम पांचवें नंबर पर

IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज एहसान मलिंगा पांचवें स्थान पर हैं. मलिंगा ने इस सीजन 11 मैचों की 11 पारियों में 22.63 के औसत से 15 विकेट निकाले हैं. इस दौरान उन्होंने 9.44 की इकोनॉमी से 16 विकेट लिए हैं.

IPL 2026 में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज:-

रैंक खिलाड़ी टीम मैच विकेट औसत इकोनॉमी
1 Bhuvneshwar Kumar Royal Challengers Bengaluru 11 20 15.28 7.46
2 Anshul Kamboj Chennai Super Kings 11 19 19.21 9.20
 3 Kagiso Rabada Gujarat Titans 10 16 21.83 9.35
4 Prince Yadav Lucknow Super Giants 11 15 20.93 8/17
5 Ehsan Malinga Sunrisers Hyderabad 10 15 22.62 9.44

ये भी पढ़ें: 6 टीमों के बीच छिड़ी प्लेऑफ की जंग, 2 हैं रेस में सबसे आगे, जानिए टॉप-4 में क्वालीफाई कर पाएगी या नहीं आपकी फेवरेट टीम

24 घंटे में 3 बार बदला पर्पल कैप का दावेदार, ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button