Sport : पाकिस्तान के दिग्गज मोहम्मद यूसुफ भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, तरीफ में कह दी बड़ी बात, लेकिन इस वजह से हो गए ट्रोल #INA

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 15 साल के खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने अपने अकल्पनीय प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बनाया है. आईपीएल जब शुरू हुआ तब शायद ही किसी ने कल्पना की होगी कि भविष्य में एक 15 साल का खिलाड़ी इस तरह अपना खेल दिखाएगा. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने जिस अंदाज में सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रनों की मैच विनिंग पारी खेली, उसे देख दुनियाभर के पूर्व दिग्गज क्रिकेट उन्हें सलाम कर रहे हैं. अब इस लिस्ट में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद यूसुफ का भी नाम जुड़ गया है. मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की और भविष्य बताया. हालांकि उन्हें ट्रोल का भी सामना करना पड़ा.
वैभव सूर्यवंशी की पाकिस्तानी दिग्गज मोहम्मद यूसुफ ने की जमकर तारीफ
मोहम्मद यूसुफ ने गुरुवार, 28 मई को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की. हालांकि मोहम्मद यूसुफ ने वैभव सूर्यवंशी की तुलना शाहिद अफरीदी से कर दी, जिसके बाद फैंस भड़क गए और उन्हें ट्रोल करने लगे. दरअसल फैंस का कहना है कि वैभव जिस अंदाज में 15 साल की उम्र में बल्लेबाजी कर रहे हैं उनकी तुलना शाहिद अफरीदी से नहीं किया जा सकता है.
वैभव सूर्यवंशी से शाहिद अफरीदी की तुलना करने पर मोहम्मद यूसुफ हुए ट्रोल
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने अपने पोस्ट में लिखा,”15 वर्षीय क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी मुझे शाहिन अफरीदी की याद दिलाता है. युवा, निडर, विस्फोटक, ऊर्जा से भरपूर. भविष्य यहीं है!” मोहम्मद यूसुफ के इस पोस्ट पर यूजर्स रिएक्शन देने लगे. कुछ लोगों ने शाहिद अफरीदी से वैभव सूर्यवंशी की तुलना करने पर मोहम्मद यूसुफ को ट्रोल करने लगे.
15-year-old cricket sensation #Vaibhav Sooryavanshi reminds me of @SAfridiofficial young, fearless, explosive, full of energy. The future is here! 🔥🏏 #Cricket #IPL2026
— Mohammad Yousaf (@yousaf1788) May 28, 2026
I dont think Yousaf bhai said anything wrong. Best talent ko best talent se compare kiya hai. Bas talent mein difference zameen aasmaan ka hai 🤣
— Aditya Tomar (@imadityatomar) May 28, 2026
Not comparison any other players he is only vaibhav sooryavanshi ❤️
— RAJARAM LODHI (@RajaramRajput6) May 28, 2026
Afridi didn’t have range of shot and game sense. He was slogger . Don’t compare vaibhav with Afridi batting
— Saket (@Saketrcb006) May 28, 2026
सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने पास रखे हैं वैभव सूर्यवंशी
वैभव सूर्यवंशी अब तक आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके सिर ऑरेंज कैप सजी है. वैभव इस सीजन अब तक 15 मैचों की 15 पारियों में कुल 680 रन जड़ चुके हैं. इस युवा बल्लेबाज ने 45.33 के औसत और 242.85 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. इस दौरान उनके बल्ले से 55 चौके और 65 छक्के निकले हैं. वैभव ने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया है. गेल ने आईपीएल के एक सीजन 59 छक्के लगा थे. जबकि वैभव 65 जड़ चुके हैं.
यह भी पढ़ें: ‘हमने वीडियो देखा, उसे शुरूआत में ही…’, क्वालीफायर-2 से पहले GT के कोच ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर कह दी बड़ी बात
पाकिस्तान के दिग्गज मोहम्मद यूसुफ भी हुए वैभव सूर्यवंशी के फैन, तरीफ में कह दी बड़ी बात, लेकिन इस वजह से हो गए ट्रोल
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,