Sport : PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सनथ जयसूर्या की बराबरी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड #INA

PBKS vs SRH : आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में पंजाब ने टॉस जीता और हैदराबाद के पहले बैटिंग करने का न्योता दिया. इसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैदान पर तूफान मचा दिया. उन्होंने विस्फोटक अंदाज में तूफानी पारी खेली और 2 खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए. उन्होंने कौन से रिकॉर्ड बनाए. आइए इसके बारे में जानते हैं. 

इस मैच में अभिषेक शर्मा ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए आए. उन्होंने पहले ही बॉल से विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की और 28 बॉल में 5 चौके और 8 छक्कों के साथ 74 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 264.28 का रहा. उन्होंने मैदान पर चौके-छक्कों की झड़ी लगा दी.

अभिषेक शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

इस धमाकेदार पारी के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वो आईपीएल के इतिहास में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने ये कारनामा 5 बार किया है. आईपीएल में 20 या उससे कम बॉल में 5 बार सिर्फ अभिषेक शर्मा ने ही अर्धशतक लगाया है. 

आईपीएल में 20 या उससे कम बॉल में सबसे ज्यादा अर्धशतक

खिलाड़ी का नाम गेंदें मैच स्थान तारीख
अभिषेक शर्मा 16 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम मुंबई इंडियंस हैदराबाद 27 मार्च 2024
अभिषेक शर्मा 18 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लखनऊ 19 मई 2025
अभिषेक शर्मा 18 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स न्यू चंडीगढ़ 11 अप्रैल 2026
अभिषेक शर्मा 19 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स हैदराबाद 08 मई 2024
अभिषेक शर्मा 19 सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स हैदराबाद 12 अप्रैल 2025
वैभव सूर्यवंशी 15 राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स गुवाहाटी 30 मार्च 2026
वैभव सूर्यवंशी 15 राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु गुवाहाटी 10 अप्रैल 2026
वैभव सूर्यवंशी 17 राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस जयपुर 28 अप्रैल 2025

ये बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ अभिषेक के नाम 

इसके साथ ही अभिषेक शर्मा ने इस मैच में 1 से लेकर 6 ओवर तक कुल 7 छक्के लगाए. इसके साथ ही वो पावरप्लेय यानी की 1-6 ओवर तक आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले संयुक्त रूप से पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने श्रीलंका के सनथ जयसूर्य, इंग्लैंड के जोस बटलर और जॉनी बेयरस्टो की बराबरी कर ली है.

एक IPL इनिंग में ओवर 1-6 में सबसे ज्यादा छक्के

  • 7 – सनथ जयसूर्या (MI) बनाम CSK, मुंबई WS, 2008
  • 7 – जोस बटलर (RR) बनाम DC, दिल्ली, 2018 
  • 7 – जॉनी बेयरस्टो (PBKS) बनाम RCB, ब्रेबोर्न, 2022
  • 7 – अभिषेक शर्मा (SRH) बनाम PBKS, मुल्लांपुर, 2026

ये भी पढ़ें : ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

PBKS vs SRH: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, सनथ जयसूर्या की बराबरी कर बनाया बड़ा रिकॉर्ड





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close