Sport : पिच, वेदर, संभावित प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग… यहां मिलेगी KKR VS PBKS मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी #INA

KKR VS PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 12वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा. ईडेन गार्डन्स पर खेले जाने वाले इस मैच में एक ओर होगी अजिंक्य रहाणे की कोलकाता की टीम, जो लगातार 2 मैच हारकर आ रही है. तो वहीं दूसरी ओर होगी लगातार दो मैच जीतकर आ रही पंजाब किंग्स की टीम. दोनों टीमों में विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं, जो इस मैच को रोचक बनाएंगे. तो आइए हाईवोल्टेज मैच से पहले इस आर्टिकल में आपको मैच से जुड़ी छोटी-बड़ी अपडेट्स के बारे में बताते हैं.

KKR VS PBKS हेड टू हेड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 21 मैच कोलकाता ने जीते हैं और 13 मैचों में पंजाब ने बाजी मारी है. एक मैच बेनतीजा रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबलों के दौरान हाईएस्ट स्कोर 262 रनों का है, तो वहीं लोएस्ट स्कोर 95 रनों का है.

कोलकाता बनाम पंजाब के पिछले 5 मैचों के रिकॉर्ड

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए पिछले 5 मैचों की बात करें, तो साल 2025 में 2 मुकाबले खेले गए थे. एक मैच को पंजाब किंग्स ने 16 रनों से जीता था, तो वहीं एक मैच बेनतीजा रहा है. 2024 में पंजाब किंग्स ने जीत दर्ज की थी. वहीं 2023 में 2 मैच हुए थे, जिसमें एक मैच में पंजाब ने जीत दर्ज की थी और दूसरे मैच में कोलकाता ने जीत दर्ज की.

KKR VS PBKS पिच रिपोर्ट

कोलकाता का ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां काली मिट्टी की पिच पर अच्छा उछाल होने से हाई-स्कोरिंग मैच की काफी अधिक संभावना रहती है. छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड के कारण यहां 200+ रन बनना आम बात है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, जबकि बाद में स्पिनर्स विकेट चटकाते नजर आते हैं.

KKR VS PBKS वेदर रिपोर्ट

कोलकाता और पंजाब के बीच सोमवार को ईडन-गार्डन्स के मैदान पर मुकाबला खेला जाएगा. कोलकाता में सोमवार को बारिश की संभावना है, जिससे मुकाबला प्रभावित हो सकता है. सोमवार को कोलकाता में 57% बारिश की संभावना रहेगी. तापमान 35 डिग्री से 23 डिग्री तक रहने की उम्मीद है. 3 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती है. ह्यूमिडिटी 36% रह सकती है.

KKR VS PBKS लाइव स्ट्रीमिंग

कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच को आप टीवी पर मैच देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स-1 और स्टार स्पोर्ट्स-2 का रुख कर सकते हैं. इसके अलावा एंग्लिश और हिन्दी कॉमेंट्री के लिए अलग चैनल मौजूद हैं, आप अपने अनुसार चैनल का चयन कर सकते हैं.

वहीं अगर आप लैपटॉप या मोबाईल पर जहां मर्जी बैठकर KKR VS PBKS मुकाबले का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको जियो हॉटस्टार एप को डाउनलोड करना होगा. इसका शुरुआती सब्स्क्रिप्शन 150 रुपये प्रति 3 महीने से शुरू हो जाता है. हालांकि स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए आपको प्रीमियम प्लान लेना होगा.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

पंजाब किंग्स : प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
 
कोलकाता नाइट राइडर्स : अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी

ऐसी हैं दोनों टीमें

KKR: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेट कीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा.

PBKS: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, मार्को जानसन, हरप्रीत बराड़, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्य, पायला अविनाश, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, हरनूर सिंह, यश ठाकुर, विशाक विजयकुमार, विष्णु विनोद, बेन द्वारशुइस, कूपर कोनोली, मिशेल ओवेन, विशाल निषाद

ये भी पढ़ें: ये हैं IPL 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, नंबर-4 पर हैं वैभव सूर्यवंशी, जानिए टॉप पर है कौन

पिच, वेदर, संभावित प्लेइंग-11, लाइव स्ट्रीमिंग… यहां मिलेगी KKR VS PBKS मैच से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close