Sport : मालामाल होंगे खिलाड़ी! जानिए किस अवार्ड को जीतने पर मिलेगा कितना पैसा? ऑरेंज और पर्पल विनर्स की लगेगी बंपर लॉटरी #INA

IPL 2026 Awards: आईपीएल 2026 का फाइनल आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाने वाला है. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं, किन खिलाड़ियों को कौन से अवार्ड मिल सकते हैं. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि इन पुरस्कारों को जीतने वाले खिलाड़ियों को कितना प्राइज मनी मिलेगी. तो आइए जानते हैं कि किस अवार्ड को जिनते वाले को कितना पैसा मिलेगा.

किस अवार्ड के लिए मिलेगा कितना पैसा

आईपीएल 2026 फाइनल में सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच ,फैंटसी किंग ऑफ द मैच, सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच रुपे ऑन द गो 4s ऑफ द मैच, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच अवार्ड हासिल करने वाले खिलाड़ियों को 1-1 लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी. 

वहीं प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले खिलाड़ी को 5 लाख रूपए मिलेंगे. इसके अलावा इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन, फैंटसी किंग ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन, ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन, ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन, कैच ऑफ द सीजन, फेयर प्ले अवॉर्ड, पर्पल कैप और ऑरेंज कैप के विनर को 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.

आईपीएल 2026 में मोस्ट वैलुएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का अवार्ड जीतने वाले खिलाड़ी को 15 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी. वहीं पिच एंड ग्राउंड अवार्ड के रूप में 50 लाख रुपए की राशि तय की गई है.

अवार्ड इनामी राशि
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
फैंटसी किंग ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द मैच 1 लाख रुपये
प्लेयर ऑफ द मैच 5 लाख रुपये
इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन कार
फैंटसी किंग ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
ग्रीन डॉट बॉल्स ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
कैच ऑफ द सीजन 10 लाख रुपये
फेयर प्ले अवॉर्ड ट्रॉफी
पर्पल कैप 10 लाख रुपये
ऑरेंज कैप 10 लाख रुपये
मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन 15 लाख रुपये
पिच एंड ग्राउंड अवॉर्ड 50 लाख रुपये

इन ऑवर्ड को हासिल कर सकते हैं ये खिलाड़ी

आईपीएल 2026 का ऑरेंज कैप वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं. वहीं इस अवार्ड को जीतने के दावेदार शुभमन गिल और साई सुदर्शन भी हैं. 

आईपीएल 2026 का पर्पल कैप कगिसो रबाडा जीत सकते हैं. उनके अलवा इस अवार्ड को जीतने के दावेदार भारतीय पेसर भुवनेश्वर कुमार भी हैं. 

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का अवार्ड यानी सुपर सिक्सेस ऑफ द सीजन का अवार्ड वैभव सूर्यवंशी जीत सकते हैं. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के लगाए हैं.

आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चौके लगाने का अवार्ड शुभमन गिल या साई सुदर्शन में से कोई एक बल्लेबाज जीत सकता है. रूपे ऑन द गो 4s ऑफ द सीजन में साई ने 73 और गिल ने 72 चौके लगाए हैं. आज इनके पास मौका होगा इन चौकों की संख्या बढ़ाने का.

ये भी पढ़ें : IPL 2026 Prize Money: विजेता और उपविजेता पर बरसेगा पानी की तरह पैसा, जानिए किस टीम को मिलेंगे कितने रुपये?

मालामाल होंगे खिलाड़ी! जानिए किस अवार्ड को जीतने पर मिलेगा कितना पैसा? ऑरेंज और पर्पल विनर्स की लगेगी बंपर लॉटरी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button