Sport : पाकिस्तान की उड़ी खिल्ली! PSL फिर बना मजाक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लगाई पाक बॉलर की वाट #INA

PSL : पाकिस्तान में इन दिनों PSL 2026 खेला जा रहा है. इस लीग में आए दिन कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है कि ये विवादों में घिर जाती है. इस बार फिर से कुछ ऐसा हुआ है, जिसके चलते पाकिस्तान सुपर लीग एक बार फिर से चर्चाओं में आ गई है. बता दैं कि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिशेल ने पाकिस्तान गेंदबाजी की बीच मैदान पर वाट लगा दी है. उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. 

भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने कुछ ऐसी सलाह बहुत पहले ही दे दी थी, जो आज डेरिल मिशेल ने पाकिस्तन सुपर लीग में आजमाई है. उन्होंने पाक स्पिनर उस्मान तारिख के खिलाड़ी एक खास रणनीती अपनाई और उन्हें उन्ही की कड़बी दबाई चखाई. तो आइए हम आपको भी बताते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.

पाकिस्तान सुपर लीग में फिर हुआ ड्रामा

दरअसल, बीते शुक्रवार यानी 10 अप्रैल पीएसएल 2026 में क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडीज के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बनाए. जब रावलपिंडीज इस लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब उनके लिए डेरिल मिशेल क्रीज पर बल्लेबाज कर रहे थे और ग्लैडिएटर्स की ओर से पारी का 9वां ओवर उस्मान तारिख डालने आए. 

उस्मान तारिख की ने इस ओवर की गेंद जब मिशेल को डाली तो उन्होंने पहले उस्मान तारिक पर पैडल स्वीप से अटैक किया, लेकिन फिर वह साफ तौर पर परेशान हो गए. क्योंकि वो बॉलिंग डालते समय रूक जाते थे. इसके बाद डेरिल मिशेल उनके रुकने पर विकेट छोड़कर दो बार हट गए और बॉल को खेलने से मना कर दिया. इसके बाद अंपायरों को बीच में आकर माहौल शांत करना पड़ गया.

इससे पहले अश्विन ने सुझाव दिया था कि बैट्समैन को देर से होने वाले एक्शन के दौरान चले जाना चाहिए, जिससे अंपायरों को डेड बॉल कहना पड़ेगा. ऐसा ही कुछ डेरिल मिशेल ने किया है. 

इस मुकाबले में रावलपिंडीज की टीम को अंत में 61 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. वो 17.3 ओवर में 121 रन 10 विकेट गंवाकर बना पाई थी. डेरिल मिशेल ने मैच में 32 बॉल में 2 चौके और 1 छक्के के साथ 30 रनों की पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए.

ये भी पढ़ें : ‘IPL फिल्म जैसा है, PSL में ज्यादा कॉम्पिटिशन है…’ पाकिस्तान के सपोर्ट में उतरा स्टार क्रिकेटर, भारत के खिलाफ उगली आग

पाकिस्तान की उड़ी खिल्ली! PSL फिर बना मजाक, न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लगाई पाक बॉलर की वाट





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close