Sport : 'स्कूल में सजा दी, मुर्गा बनाया…' वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बोले सुरेश रैना, कहा- 'रोहित-विराट खेले तो वर्ल्ड कप जीतना 90% पक्का' #INA

Vaibhav Sooryavanshi Rohit Sharma Virat Kohli : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने दिल्ली में एक इवेंट अटेंड किया. इस कार्यक्रम के दौरान उनसे वैभव सूर्यवंशी के खेले और उनकी शैली को लेकर सवाल पूछा गया. इसके साथ ही रैना से विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेलने के बारे में भी सवाल किए गए. उन्होंने इस सभी सवालों के खुलकर जवाब दिए हैं. 

इस दौर दौरान सुरेश रैना ने मीडिया से बात करते हुए इन तीनों खिलाड़ियों के बारे में बड़ा बयान दिया है. रैना ने वैभव को लेकर कहा है कि, उन्हें खेलते हुए देखना उनको काफी ज्यादा पसंद है. वहीं विराट और रोहित के बारे में कहा है कि, अगर वो वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलते हैं तो भारत के जीतने की संभावना 90 प्रतिशत हो जाएगी. रैना ने आगे और क्या-क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं. 

वैभव सूर्यवंशी पर सुरेश रैना ने खुलकर की बात

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए सुरेश रैना ने कहा कि, ‘मुझे लगता है कि उन्हें वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वो खेल रहे हैं. जिस तरह से वो इतने सारे रन बना रहा है, जिस तरह से वो खेलते हैं उनकी सोच बिल्कुल अलग है. मुझे उसे खेलते हुए देखना बहुत अच्छा लगता है’. हालांकि वैभव सूर्यवंशी आज कल प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिल पा रहा है, क्योंकि संजू सैमसन लगातार टीम के लिए ओपनिंग कर रहे हैं.

रोहित-विराट पर रैना ने दिया बड़ा बयान

सुरेश रैना ने कहा कि, ‘हमारे पास बेहतरीन मैच-विनर खिलाड़ी हैं. हमारे पास रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बेहतरीन कप्तान हैं, जिन्होंने आईपीएल और देश के लिए कई ट्रॉफियां जीती हैं. विराट को किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि वह एक अलग तरह के खिलाड़ी हैं. मुझे लगता है कि मैंने उनके साथ बहुत सारे मैच खेले हैं. विराट भी ऐसा चाहते हैं. मुझे लगता है कि अगर वो दोनों टीम में रहते हैं, तो वर्ल्ड कप जीतने की संभवना 90 प्रतिशत है’.

रैना ने आगे बात करते हुए कहा कि, 2023 में ऑस्ट्रेलिया के हाथों भारत की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जब टीम 2027 के टूर्नामेंट के लिए साउथ अफ्रीका लौटेगी तो उसमें और ज्यादा जोश होगा. रैना ने कहा, ‘हम साल 2003 में साउथ अफ्रीका में हारे थे, अब उसका बदला भी लेना है’.

सुरेश रैना का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर

आपको बता दें कि, सुरेश रैना ने भारत के लिए साल 2005 में वनडे क्रिकेट से अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. इसके बाद उन्होंने 2006 में अपना टी20 डेब्यू भारत के लिए किया. वो देश के लिए साल 2010 में टेस्ट मैच खेले. उन्होंने 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. इस दौरान उन्होंने क्रमश: 768, 5615,1605 रन बनाए हैं. उनके नाम 7 शतक भी शामिल हैं. रैना ने बॉल के साथ भारत के लिए टेस्ट और टी20 में 13-13 विकेट हासिल किए हैं, जबकि वनडे क्रिकेट में उन्हें 36 विकेट मिले हैं.

ये भी पढ़ें : भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड के स्क्वाड का ऐलान, ये बड़ा खिलाड़ी हुआ बाहर, जानिए किसे मिली टीम की कमान

'स्कूल में सजा दी, मुर्गा बनाया…' वैभव सूर्यवंशी पर खुलकर बोले सुरेश रैना, कहा- 'रोहित-विराट खेले तो वर्ल्ड कप जीतना 90% पक्का'





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button