PV Sindhu Japan Open Final: भारत की स्टार शटलर और 2 बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन में पहुंच गई हैं. शनिवार की रात चाइना की चेन युफेई को हराकर उन्होंने फाइनल में पहुंचने का लंबा इंतजार खत्म किया. यह पहली बार है, जब पीवी सिंधु अपने करियर में जापान ओपन के फाइनल में पहुंची हैं और चीनी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार पांच हार का सिलसिला तोड़ा है. भारतीय शटलर ने यह मैच 21-19, 15-10 से जीता, क्योंकि दूसरे गेम में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण युफेई को मैच से हटना पड़ा.
पीवी सिंधु जापान ओपन के फाइनल में पहुंची
भारतीय स्टार शटलर ने सेमीफाइनल मैच में चेन युफेई को हराकर फाइनल में जगह बनाई है. सेमीफाइनल मैच में सिंधु ने 21-19, 15-10 से जीत दर्ज की, क्योंकि दूसरे गेम में हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण युफेई को मैच से हटना पड़ा. युफेई के ख़िलाफ़ सिंधु अपने बेहतरीन फ़ॉर्म में दिखीं और ऐसा लगा कि क्वार्टर फाइनल में बिना खेले मिली जीत (वॉकओवर) ने उन्हें इस बड़े मुकाबले से पहले तरोताजा होने में मदद की. पूरे मुक़ाबले के दौरान सिंधु ज़्यादा आक्रामक दिखीं, उन्होंने चीनी खिलाड़ी के मजबूत डिफेंस को बखूबी भेदा और अपने खेल में बदलावों का अच्छे से इस्तेमाल किया.
फाइनल में किससे होगा सामना?
जापान ओपन का फाइनल 19 जुलाई को खेला जाएगा. इस मुकाबले में पीवी सिंधु का सामना जापान की अकाने यामागुची या इंडोनेशिया की पुत्री कुसुमा वरदानी का सामना करेंगी.
ऐसा रहा मैच का हाल
पीवी सिंधु ने आखिरी बार 2024 में फाइनल खेला था, जब उन्होंने सैयद मोदी इंटरनेशनल जीता था. युफेई के खिलाफ उनका प्लान सीधा था. बढ़त बनाना और उसे लंबे समय तक बरकरार रखना. मुकाबले की शुरुआत वैसी नहीं हुई जैसी उन्होंने सोची थी, क्योंकि युफेई ने शुरुआत में बढ़त बना ली थी, लेकिन फिर सिंधु ने जबरदस्त अंदाज में वापसी की और लगातार चार पॉइंट जीतकर 10-5 की मजबूत स्थिति में पहुंच गईं. वह बढ़त के साथ ब्रेक पर गईं और अपने कोच से थोड़ी बातचीत की, जिन्होंने उन्हें आक्रामक खेलने की सलाह दी.
ब्रेक के बाद युफेई ने दबाव बनाना शुरू किया और मुकाबला कड़ा हो गया, जिसमें दोनों शटलर एक-दूसरे को बिलकुल भी मौका नहीं दे रही थीं. सिंधु के लिए उनके ‘क्रॉस-ड्रॉप’ शॉट कारगर साबित हुए, जिनसे युफेई को कोर्ट पर काफी दौड़ना पड़ा और सिंधु ने अपनी बढ़त को पांच पॉइंट तक पहुंचा दिया. युफेई ने दिखाया कि क्यों पिछली कुछ भिड़ंतों में उनका पलड़ा सिंधु पर भारी रहा था; उन्होंने वापसी की और अंतर को घटाकर एक पॉइंट कर दिया.
दोनों स्टार खिलाड़ियों के बीच 51 शॉट की ज़बरदस्त रैली हुई, जिसका अंत सिंधु के पक्ष में हुआ। लेकिन युफेई बिना लड़े हार मानने को तैयार नहीं थीं और जल्द ही दोनों खिलाड़ी 19-19 की बराबरी पर आ गईं, जिससे पूरा स्टेडियम जोश से भर गया. मगर इसके बाद सिंधु के खेल में जरूरी जोश भर दिया, अहम मोड़ पर बढ़त बनाने के बाद उन्होंने जोरदार दहाड़ लगाई और पहला गेम अपने नाम कर लिया.
मैच खत्म होने के बाद
दूसरा गेम भी पहले गेम की तरह ही शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने तेज़ी से बढ़त बनाई और युफेई की तमाम कोशिशों के बावजूद उसे बनाए रखा. ब्रेक के समय वह 11-7 से आगे थीं और अपनी प्रतिद्वंद्वी पर पूरी तरह हावी रहीं. उनकी प्रतिद्वंद्वी को धीरे-धीरे अपनी हैमस्ट्रिंग चोट का असर महसूस होने लगा और आखिर में उन्हें हार माननी पड़ी. इस जीत के साथ टूर्नामेंट में सिंधु का शानदार सफर जारी रहा. इससे पहले वह वर्ल्ड नंबर 5 हान युए को भी चौंकाने वाली शिकस्त दे चुकी हैं.
ये भी पढ़ें: टेंशन बढ़ गई! विराट कोहली ने लॉर्ड्स में खेले हैं महज 3 वनडे मैच, जानिए बनाए हैं कुल कितने कितने रन
पीवी सिंधु का धमाल! पहली बार जापान ओपन के फाइनल में पहुंचीं, चीन की चेन युफेई को हराकर किया क्वालीफाई


#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,