Sport : राजस्थान रॉयल्स ने लगातार जीतने के बावजूद किए प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव, हेटमायर को किया बाहर #INA

SRH VS RR Toss Update: आईपीएल 2026 का 21वां मैच सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है. सिक्का उछला और राजस्थान के पक्ष में गिरा, जहां रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, ईशान किशन की कप्तानी वाली हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी. राजस्थान की टीम लगातार 4 मैच जीतकर आ रही है, फिर भी उन्होंने प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं.

RR ने प्लेइंग-11 में किए 2 बड़े बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. बृजेश शर्मा और शिमरॉन हेटमायर को बाहर किया गया है. उनकी जगह तुषार देशपांडे और प्रिटोयरियस को डेब्यू का मौका मिला है.

रियान पराग ने टॉस पर कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे. हमारे लिए यह नई विकेट है, इस सीजन में पहली बार इसका इस्तेमाल हो रहा है. तो उम्मीद है कि शुरुआत में थोड़ी पकड़ बनी रहेगी. हमने यहां कई बार बड़े स्कोर का पीछा किया है. 2024 में हम लक्ष्य से चूक गए थे, तो उम्मीद है इस बार ऐसा नहीं होगा. हमने दो बदलाव किए हैं. बृजेश की जगह तुषार देशपांडे आए हैं. हेट्टी को आराम दिया गया है और प्रिटोरियस अपना डेब्यू कर रहे हैं. यह एक लंबा सफर रहा है. मैं लंबे समय तक (संजू सैमसन) भैया के मार्गदर्शन में रहा, और फिर संगा ने मुझे हर तरह के फैसले लेने में मदद की और मुझे सभी सामरिक और रणनीतिक बैठकों में शामिल किया. अब मुझे लगता है कि मैंने जिम्मेदारी संभाल ली है. मुझे कई कठिन फैसले लेने पड़े, लेकिन यहां आकर खुश हूं.”

ईशान किशन ने बताया प्लेइंग-11 में हुए 2 बड़े बदलाव

सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. हैदराबाद ने प्रफुल हिंगे की प्लेइंग-11 में एंट्री हुई है. वहीं, हर्षल पटेल अंतिम ग्यारह से बाहर हुए हैं.

ईशान किशन ने टॉस पर कहा, पिछले मैच से हमारी टीम में दो बदलाव हुए हैं, हेंगे टीम में आए हैं. मुझे लगता है कि मैं यह काम काफी समय से कर रहा हूं. मैं अंडर-19 इंडिया में कप्तान था, मैं अपनी राज्य टीम के लिए भी कप्तानी करता रहा हूं, और मुझे लगता है कि इससे आप स्थिति के प्रति अधिक जागरूक और खेल पर अधिक केंद्रित हो जाते हैं. आप अपनी टीम के लिए और अधिक करने की कोशिश करते हैं क्योंकि यह कभी भी व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं होता, यह हमेशा टीम वर्क के बारे में होता है. तो हमने ऐसा किया है, और मुझे लगता है कि हम इसे बहुत अच्छे तरीके से कर रहे हैं.”

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

सनराइजर्स हैदराबाद : अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे

ये भी पढ़ें: IPL 2026 के शेड्यूल में अचानक हुआ बदलाव, इन मैचों की बदल दी गई तारीख, जानें क्यों लिया गया ऐसा फैसला

राजस्थान रॉयल्स ने लगातार जीतने के बावजूद किए प्लेइंग-11 में 2 बड़े बदलाव, हेटमायर को किया बाहर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close