Sport : 15 साल के वैभव, 20 साल के प्रिटोरियस… राजस्थान रॉयल्स के पास है IPL इतिहास का सबसे युवा बैटिंग ऑर्डर #INA

Rajasthan royals Youngest Top-5 Batsmen: IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने धमाल मचा रखा है. इस सीजन टीम ने 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. रियान पराग की कप्तानी वाली RR अपना पांचवां मैच सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेल रही है, जिसमें लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को डेब्यू कैप मिली है. इसी के साथ अब यदि आप राजस्थान के टॉप-5 बैटिंग ऑर्डर पर नजर डालें, तो सभी की उम्र 25 साल के कम है और इसी के साथ ये आईपीएल इतिहास का सबसे युवा बैटिंग ऑर्डर बन गया है.
लुआन-ड्रे प्रीटोरियस को मिली डेब्यू कैप
सनराइजर्स हैदराबाद के साथ खेले जा रहे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने शिमरॉन हेटमायर को आराम दिया. उनकी जगह लुआन-ड्रे प्रीटोरियस ने डेब्यू किया, जो अभी महज 20 साल के हैं. प्रिटोरियस साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं.
वह बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं. उन्होंने 2025 में अपनी राष्ट्रीय टीम के लिए डेब्यू किया था और पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था. अब आरआर को भी अपने इस युवा खिलाड़ी से उम्मीद होगी कि वह टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करेंगे और बड़ी पारी खेलेंगे. लुआन ने अब तक साउथ अफ्रीका के लिए 13 T20I मैच खेले हैं, जिसमें 128 की स्ट्राइक रेट से 201 रन बनाए हैं.
ऐसा है राजस्थान रॉयल्स का टॉर-5 बैटिंग ऑर्डर
Vaibhav Suryavanshi – 15 years.
Yashasvi Jaiswal – 24 years.
Lhuan Dre Pretorius – 20 years.
Dhruv Jurel – 25 years.
Riyan Parag – 24 years.ONE OF THE YOUNGEST TOP 5 IN IPL HISTORY – RAJASTHAN ROYALS 🤯 pic.twitter.com/zTYoyn3WbK
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 13, 2026
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के पास युवा खिलाड़ियों की फौज है. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे मैच में राजस्थान की प्लेइंग-11 पर गौर करें, तो टॉप-5 बल्लेबाजों की उम्र 25 साल कम ही है. ओपनिंग करते हैं वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल. वैभव महज 15 साल के हैं और यशस्वी की उम्र 24 साल है. डेब्यूडेंट प्रीटोरियस 20 वर्ष के हैं, ध्रुव जुरेल 25 और खुद कप्तान रियान पराग 24 साल के हैं. आपको बता दें, रियान आईपीएल इतिहास के सबसे युवा कप्तान हैं.
वैभव सूर्यवंशी- 15 वर्ष
यशस्वी जयसवाल- 24 साल
लुआन ड्रे प्रीटोरियस – 20 वर्ष
ध्रुव जुरेल- 25 वर्ष
रियान पराग- 24 साल
राजस्थान रॉयल्स : यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे
ऐसा है RR का स्क्वाड
यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला
ये भी पढ़ें: ये क्या हो गया! पहली ही बॉल पर पवेलियन लौटे अभिषेक शर्मा, साल 2026 में इतनी बार हो चुके हैं शून्य पर आउट
15 साल के वैभव, 20 साल के प्रिटोरियस… राजस्थान रॉयल्स के पास है IPL इतिहास का सबसे युवा बैटिंग ऑर्डर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









