Sport : राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई #INA

IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है. आरआर अंक तालिका में टॉप पर बनी हुई है और शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर राजस्थान ने अपनी बादशाहत को मजबूत किया. राजस्थान की टीम बैक टू बैक जीत दर्ज करते हुए प्लेऑफ की ओर तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अब ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर वो ऐसा ही प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ी, तो सीजन में सबसे पहले प्लेऑफ में पहुंच सकती है. सवाल उठता है कि अब प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स को कितने मैच और जीतने होंगे?
RCB को हराकर RR ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में शुक्रवार की रात राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला गया. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आई RCB ने 8 विकेट के नुकसान पर 202 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया. इसे चेज करने आई राजस्थान ने घरेलू मैदान पर शानदार प्रदर्शन किया और 12 गेंदे शेष रहते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज कर ली. ये राजस्थान की इस सीजन की लगातार चौथी जीत रही.
Fire 🔥 and Ice 🧊
Unrelenting aggression and calmness 🤝
Architects of #RR‘s win 👏🎥 @rajasthanroyals‘ 𝗗𝘆𝗻𝗮𝗺𝗶𝗰 𝗗𝘂𝗼 Vaibhav Sooryavanshi and Dhruv Jurel on batting together and winning together 🔝 – By @ameyatilak
WATCH ▶️ https://t.co/vunMaPtbcw#TATAIPL |… pic.twitter.com/kqeXxbImFQ
— IndianPremierLeague (@IPL) April 11, 2026
प्वॉइंट्स टेबल में नंबर-1 पर है RR
IPL 2026 में रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और अंक तालिका में पहले स्थान पर बनी हुई है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं और सभी 4 मैचों में जीत दर्ज की है. इस तरह 8 अंक और +2.055 नेट रन रेट के साथ आरआर की टीम नंबर-1 पर काबिज है. अब यहां से राजस्थान के लिए प्लेऑफ की राह ज्यादा मुश्किल नहीं होने वाली है और ये कहना गलत नहीं होगा कि बचे हुए 10 में से 4 मैच जीतकर भी वह प्लेऑफ का टिकट कटा सकती है.
A 🔝 team effort . sign off the Guwahati leg unbeaten 💪💗 pic.twitter.com/zOrDWZ2VrO
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) April 10, 2026
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए राजस्थान रॉयल्स को कितने मैच जीतने होंगे?
IPL 2026 में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं और सभी टीमों को 14-14 मैच खेलने होंगे. राजस्थान रॉयल्स ने अभी 4 मैच खेले हैं और सभी मैचों में जीत दर्ज करके 8 अंक हासिल कर लिए हैं. ऐसे में अब RR को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कम से कम 5 जीतने होंगे. जी हां, 5 मैच जीतकर आरआर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकती है. वैसे पिछले सीजन तो टीमों ने 16 अंक के साथ भी टॉप-4 में जगह बनाई थी. हालांकि, मौजूदा समय में राजस्थान इतनी अच्छी स्थिति में है कि वह लीग स्टेज को टॉप-2 में ही फिनिश करना चाहेगी.
यहां देखें राजस्थान रॉयल्स के बचे हुए 10 मैचों का शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | जगह | समय |
|---|---|---|---|
| 13 अप्रैल | SRH vs RR | हैदराबाद | 7:30 PM |
| 19 अप्रैल | KKR vs RR | कोलकाता | 3:30 PM |
| 22 अप्रैल | LSG vs RR | लखनऊ | 7:30 PM |
| 25 अप्रैल | RR vs SRH | जयपुर | 7:30 PM |
| 28 अप्रैल | PBKS vs RR | न्यू चंडीगढ़ | 7:30 PM |
| 1 मई | RR vs DC | जयपुर | 7:30 PM |
| 9 मई | RR vs GT | जयपुर | 7:30 PM |
| 17 मई | DC vs RR | दिल्ली | 7:30 PM |
| 19 मई | RR vs LSG | जयपुर | 7:30 PM |
| 24 मई | MI vs RR | मुंबई | 3:30 PM |
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को बल्लेबाजी के अलावा पसंद है एक खास चीज, रियान पराग ने मैच के बाद किया खुलासा
राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए अब जीतने होंगे सिर्फ इतने मैच, आसानी से टॉप-2 में कर सकती है क्वालीफाई
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









