Sport : 'वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं…', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें #INA

Shashi Tharoor Praise Vaibhav Sooryavanshi: इंडियन प्रीमियन लीग 2026 में 15 साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने तहलका मचा रखा है. पहली ही गेंद पर बाउंड्री से शुरुआत करने वाले वैभव ने आरसीबी के साथ खेले गए मुकाबले में 78 रनों की धाकड़ पारी खेली, जिसके बाद से हर तरफ उनके नाम की चर्चा हो रही है और जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच शशि थरूर ने भी वैभव की सराहना करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है. आइए जानते हैं उन्होंने पोस्ट में क्या-क्या लिखा…

Vaibhav Sooryavanshi ने खेली 78 रनों की पारी

IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के स्टार सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पहले तो 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. फिर उन्होंने महज 26 गेंदों पर 78 रन ठोक दिए. अपनी पारी में वैभव ने 7 छक्के और 8 चौके लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा. वैभव ने अपनी पारी में 42 रन छक्कों से और 32 रन चौकों से बनाए, यानि कुल 78 रन की पारी में 74 रन तो बाउंड्री से ही बना लिए.

वैभव सूर्यवंशी की शशि थरूर

वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ आरसीबी के खिलाफ ही नहीं बल्कि इस सीजन हर मैच में ऐसा ही रवैया अपनाया है और सामने गेंदबाज कोई भी हो, उसकी पहली गेंद को बाउंड्री पार ही भेजा है. सूर्यवंशी की बल्लेबाजी से कांग्रेस सांसद शशि थरूर काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने एक खास पोस्ट भी शेयर किया है.

शशि थरूर लिखते हैं, ‘युवा सूर्यवंशी की तेजी से बढ़ती प्रतिभा को देखना सच में अद्भुत है. इस 15 वर्षीय प्रतिभावान खिलाड़ी को खेलते देखना क्रिकेट के विकास का एक शानदार उदाहरण है. उनके बल्ले की गति, अद्भुत टाइमिंग और जबरदस्त ताकत का मेल वाकई सांस रोक देने वाला है. वह सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहे,बल्कि नई पीढ़ी के लिए बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं. जब वह स्ट्राइक लेते होते हैं,  दुनिया जैसे रुक सी जाती है. हर गेंद देखने का मन करता है. हम एक दुर्लभ और पीढ़ीगत प्रतिभा को अपनी आंखों के सामने उभरते देख रहे हैं.’ 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में बना लिए हैं 200 रन

राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले गए मैच में 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 78 रनों की पारी खेली और ऑरेन्ज कैप की रेस में यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया.

वैभव ने इस सीजन में अब तक 4 मैच खेले हैं, जिसकी 4 पारियों में 50 के औसत और 266.67 की स्ट्राइक रेट से 200 रन बनाए हैं. वैभव इस सीजन 200 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं और ऑरेन्ज कैप उनके सिर पर सजी हुई है. इतना ही नहीं वैभव इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं.

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी से छीनी ऑरेन्ज कैप, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 की लिस्ट में सबकी उम्र 25 से कम

'वो बल्लेबाजी की परिभाषा बदल रहे हैं…', वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए शशि थरूर, तारीफ में कहीं बड़ी-बड़ी बातें





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button