Sport : Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, रच दिया इतिहास #INA

Ranji Trophy 2025-26 : रणजी ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रचते हुए जम्मू-कश्मीरी की टीम ने पहली बार खिताबी जीत दर्ज कर ली है. फाइनल मैच में जम्मू-कश्मीर का सामना कर्नाटक से हुआ. जहां, जम्मू-कश्मीर ने एकतरफा अंदाज में खिताबी जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम कर ली. पहली पारी में ही जम्मू ने 584 रन बोर्ड पर लगा दिए थे और वहीं से टीम का पलड़ा भारी दिख रहा था. आखिर में मैच ड्रॉ हुआ और जम्मू-कश्मीर को विजेता घोषित कर दिया गया.
जम्मू-कश्मीर की ओर से हुई कमाल की बल्लेबाजी
कर्नाटक के साथ खेले गए फाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर की ओर से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली. पहले बैटिंग करने आई JK ने पहली ही पारी में 584 रन बोर्ड पर लगा दिए थे. इस दौरान शुभम पुंडिर ने शतक लगाया था और 5 बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे, जिसकी मदद से ही टीम ने पहली पारी में 584 रन बनाए थे.
दूसरी पारी में भी जम्मू-कश्मीर के बल्लेबाजों ने अपना दबदबा जारी रखा और कर्नाटक के गेंदबाजों की जमकर पिटाई की. ओपनिंग बल्लेबाज कामरान अकबल ने 160* और ऑलराउंडर खिलाड़ी साहिल लोत्रा ने 101* रनों की शतकीय नाबाद पारी खेलीं. इस तरह दूसरी पारी में भी जम्मू ने महज 4 विकेट के नुकसान पर 342 रन बोर्ड पर लगा दिए.
A maiden First-Class century 💯
On the grandest stage of all 🏟️
A moment he will never forget ✨Sahil Lotra puts up a performance that he will remember for a lifetime 🫡
Updates ▶️ https://t.co/G0ytZLEyNB#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/YOl1SgTEmD
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 28, 2026
कर्नाटक में नहीं दिखा दम
जम्मू-कश्मीर ने जहां पहली पारी में 584 रन बोर्ड पर लगाए थे. वहीं, कर्नाटक की टीम की ओर से पहली पारी में 293 रन बने. कर्नाटक की ओर से मयंक अग्रवाल ने 160 रनों की शतकीय पारी खेली, लेकिन उनके अलावा कोई बल्लेबाज 40 के स्कोर तक भी नहीं पहुंच सका और नतीजन सेशन दर सेशन ये मैच कर्नाटक के हाथों से फिसलता गया.
चूंकि, JK ने पहली पारी में 584 और दूसरी पारी में 342 रन बनाए. इस तरह कर्नाटक के सामने 634 रनों का लक्ष्य निर्धारित कर दिया था. इतने बड़े लक्ष्य का सामना संभव नहीं था, इसलिए मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया.
फाइनल मैच ड्रॉ होने पर क्यों चैंपियन बनीं जम्मू-कश्मीर?
जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक के बीच रणजी ट्रॉफी 2025-26 के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. ऐसे में सवाल उठता है कि ड्रॉ होने के बाद किस आधार पर जम्मू-कश्मीर की टीम को चैंपियन घोषित किया गया?
रणजी ट्रॉफी के फाइनल मैच के ड्रॉ होने की स्थिति में उस टीम ट्रॉफी उठाएगी, जिसने पहली पारी में बड़ा स्कोर बनाया होगा. जम्मू-कश्मीर की टीम ने अपनी पहली पारी में 584 रन बनाए थे और इसीलिए उसे चैंपियन घोषित किया गया.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: ईडन-गार्डन्स पर कैसा है टीम इंडिया का ट्रैक रिकॉर्ड? आंकड़ों पर डालिए एक नजर
Ranji Trophy: जम्मू-कश्मीर ने पहली बार जीती रणजी ट्रॉफी, रच दिया इतिहास
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,








