Sport : रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका #INA

ODI World Cup 2027 : आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन दक्षिण अफ्रीका, जिमब्बावे और नामीबिया में 4 अक्टूबर से 21 नवंबर तक खेला जाने वाला है. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के तमाम पूर्व क्रिकेटर अपना-अपना टीम इंडिया का वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए स्क्वाड चुन रहे हैं. ऐसे में कई खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं तो, वहीं कुछ खिलाड़ियों को टीम से लगातार बाहर कर रहे हैं. अब भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने अपना स्क्वाड पिक किया है. उन्होंने अपनी टीम में कई युवा और नए चेहरों को मौका दिया है, जबकि सीनियर खिलाड़ियों की छुट्टी कर डाली है. उनके इस स्क्वाड को पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने रेट किया है.
अभिनव मुकुंद ने अपनी टीम में शुभमन गिल को कप्तान के तौर पर चुना है. उन्होंने सलामी बल्लेबाज के रूप में रोहित शर्मा को मौका दिया है. वहीं नंबर तीन पर टीम इंडिया की रीढ़ की हड्डी माने जाने वाले विराट कोहली को भी जगह दी है. मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी मुकुंद ने श्रेयस अय्यर और केएल राहुल के कंधों पर दी है. उनकी टीम में राहुल बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं. वहीं ईशान किशन को मुंकुद ने बतौर दूसरे विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाजी के विकल्प के रूप में चुना है.
🚨 BREAKING NEWS 🚨
Senior players who have almost secured their place for the upcoming 2027 World Cup:
Rohit Sharma
Virat Kohli
Mohammed Siraj
Ravindra Jadeja [Under Discussions]Mohammed Shami [Under Discussions]Bhuvneshwar Kumar [Under Discussions] pic.twitter.com/CD09Jayybj— Nadeem Alam (@Nadeem_the_king) August 6, 2026
आकाश चोपड़ा का यहां हाथ लगी निराशा
आकाश चोपड़ा मुकुंद की बल्लेबाजी लाइनअप से पूरी तरह से सहमत है. उन्होंने क्या कि बल्लेबाजी क्रम लगभग सभी यही चुन रहे हैं. लेकिन आकाश को दिक्कत तब हुई जब अभिनव मुकंद ने अपने ऑलराउंडर्स चुने. उन्होंने अपने स्क्वाड में हार्दिक पांड्या. अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर को बतौर ऑलराउंडर चुना. इस पर आकाश चोपड़ा ने थोड़ी निराशा जताई, क्योंकि वो ऑलराउंडर्स की लिस्ट में अनुभवी और सीनियर प्लेयर रविंद्र जडेजा को मौका देना चाहते थे.
मुकुंद के गेंदबाजी लाइनअप से भी आकाश दिखे खफा
इसके साथ ही अभिनव मुकुंद ने अपने स्क्वाड में गेंदबाजी लाइन अप में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हार्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बराड़ को मौका दिया. उनकी टीम में एकमात्र स्पिन के रूप कुलदीप यादव ने जगह पाई है. इस गेंदबाजी लाइन अप पर आकाश चोपड़ा ने निराशा जताई है. वो इस टीम में भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी पेसर को चाहते थे.
How good is Abhinav Mukund’s ODI World Cup Squad? #ODIWC2027 pic.twitter.com/oYyB5WgTmq
— Aakash Chopra (@cricketaakash) August 7, 2026
आकाश चोपड़ा ने इन खिलाड़ियों को किया मिस
अभिनव मुकंद के वनडे वर्ल्ड कप 2027 के स्क्वाड पर आकाश चोपड़ा ने कहा कि, ‘बल्लेबाजी से आगे बात शुरू करते हैं. पहले पांच वहीं हैं, जो 2023 वर्ल्ड कप से हैं. ईशान किशन अभी के लिए तय हैं लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है. टीम में ऋषभ पंत भी आ सकते हैं. जडेजा इनकी टीम में नहीं है, सुंदर है. उनके लिए क्या रोल होगा. मुझे कुछ नहीं पता है. उन्हें पांच तेज गेंदबाजों को चुना है. मैं अर्शदीप सिंह को मिस करुंगा. मैं नीतीश कुमार रेड्डी को भी इस टीम में मिस करुंगा. उन्होंने रविंद्र जडेजा को भी बाहर कर दिया है’. इस टीम को आकाश चोपड़ा ने 10 में से 7 रेट किया है.
अभिनव मुकुंद का वनडे वर्ल्ड कप 2027 स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्य्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनुर बराड़, कुलदीप यादव.
ये भी पढ़ें : शुभमन गिल नहीं हुए फिट, श्रीलंका के खिलाफ केएल राहुल संभालेंगे भारत की कमान, BCCI ने खुद दी जानकारी
रविंद्र जडेजा वनडे वर्ल्ड कप 2027 से बाहर, गुरनुर बराड़, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को पूर्व क्रिकेटर ने दिया मौका
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,