खबर शहर , Agra: सिकंदरा मंडी में जंगला तोड़कर कैश से भरे दो बैग चोरी, 10 कर्मचारियों से पूछताछ; फिर भी पुलिस खाली हाथ – INA

आगरा के सिकंदरा मंडी में फलों के आढ़ती हाजी नसीम की दुकान से 1 करोड़ रुपये की चोरी में 10 कर्मचारियों से पूछताछ के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में भी कुछ खास हासिल नहीं हुआ। हालांकि पुलिस ने कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मथुरा के दरेसी रोड निवासी हाजी नसीम ने बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना दी थी कि उनकी दुकान से 1 करोड़ रुपये चोरी हो गए। वह 31 जुलाई की रात को आढ़त बंद कर गए थे। 1 अगस्त को हैदराबाद चले गए। बुधवार को लौटे तो जंगला टूटा मिला। उन्होंने दो बैग में रकम टेबल पर और अलमारी में रखी थी। दोनों बैग दुकान में नहीं मिले। सूचना पर आई पुलिस ने छानबीन की।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि चोरी की प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना पुलिस के साथ एसओजी, सर्विलांस सहित 4 टीम लगाई हैं। दुकान का जंगला खेतों की तरफ है। इसे तोड़ा गया। खेतों की तरफ काफी दूर तक कोई कैमरा नहीं है। आढ़त में 1 करोड़ रुपये रखे होने की जानकारी कर्मचारियों के अलावा किन-किन लोगों को थी, यह जानकारी जुटाई जा रही है। 10 कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई। मगर, वह कुछ नहीं बता सके हैं।

 


Credit By Amar Ujala

Back to top button