Sport : RCB vs CSK: लगातार तीसरी हार से टूटे रुतुराज गायकवाड़, मैच के बाद कही ये बड़ी बात, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार? #INA

RCB vs CSK : आईपीएल 2026 का 11वां मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. इस मैच को आरसीबी ने सीएसके से 43 रनों से हरा दिया है. ये आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी है. इस हार के बाद सीएसके के कप्तान रुतुराज गायववाड़ टूट गए हैं. वो इस हार से काफी हताश और मायूस नजर आए. उन्होंने इस हार के बाद क्या कहा है और किस इस हार का जिम्मेदार ठहराया है. आइए इसके बारे में जातने हैं.
हार के बाद क्या बोले कप्तान रुतुराज गायकवाड़
सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने आरसीबी से मिली हार पर कहा कि, ‘सच कहूं तो मैं भी थोड़ा हैरान था. सरफराज खान, जेमी ओवरटन और प्रशांत वीर कुछ हद तक दुबे ने शानदार फाइट की. अगर मैंने और योगदान दिया होता, तो शायद यह अलग हो सकता था. आज यह (हार) निश्चित रूप से मेरी गलती थी’.
गायकवाड़ ने टिम डेविड की पारी के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘हमें लगभग उनका विकेट मिल ही गया था लेकिन यह एक सही (नो बॉल) डिलीवरी नहीं थी. उसके बाद उन्होंने इसे पूरे मैदान में बॉल को मारा. उन्हें हैडसऑफ है. उन्होंने बढ़िया पारी खेली और मैच का रुख पूरी तरह से पटल दिया’.
2 wins out of 2 for @RCBTweets and this win will be very special! ❤️💪@ChennaiIPL put up a great fight but the hosts prove too hot . handle with the bat! 👍
WATCH THEM NEXT IN #TATAIPL 2026 | #RRvRCB | FRI, 10 APR, 6.30 PM pic.twitter.com/8bDoVAIagM
— Star Sports (@StarSportsIndia) April 5, 2026
कैसा रहा RCB vs CSK मैच का हाल
इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीता और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए टिम डेविड के 70, देवदत्त पडिक्कल के 50, फिन एलन के 46 और रजत पाटीदार के 48 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई और 43 रनों से मैच हार गई. सीएसके के लिए इस मैच में सरफराज खान ने 25 बॉल पर 200 के स्ट्राइक रेट के साथ 50 रन बनाए. उनके अलावा प्रशांत वीर ने 43 और जेमी ओवर्टन ने 37 रन बनाए. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3, जैकब टफी, अनभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : संजीव गोयनका की अकल आई ठिकाने, बेइज्जती के बाद दिखा इमोशनल अवतार, मैदान पर जाकर अब पंत के साथ किया ये काम
ये भी पढ़ें : 6,6,6,6,6,6… टिम डेविड ने रचा इतिहास, 8 छक्के ठोक बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने IPL 2026 के नंबर-1 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें : RCB vs CSK: विराट कोहली ने तोड़ा रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, मात्र 28 रनों की पारी खेलकर बने नंबर 1 बल्लेबाज
ये भी पढ़ें : SRH vs LSG: मोहम्मद शमी ने रचा इतिहास, सिराज को पछाड़कर ये बड़ा रिकॉर्ड किया अपने नाम
RCB vs CSK: लगातार तीसरी हार से टूटे रुतुराज गायकवाड़, मैच के बाद कही ये बड़ी बात, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









