Sport : RCB vs CSK: जीत पर क्या बोले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, जानिए किस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट #INA

RCB vs CSK : बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडिय में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 11वां मैच खेला गया. इस मैच को आरसीबी ने 43 रनों से अपने नाम कर लिया. ये आरसीबी की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है, जबकि सीएसके की लगातार तीसरी हार है. चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली इस जीत पर बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने क्या कहा और किस खिलाड़ी के सिर जीत का सेरा बांधा, आइए इस बारे में जातने हैं.
RCB की जीत पर क्या बोले पाटीदार
रजत पाटीदार ने जीत के बाद कहा कि, ‘यह (जीत) बहुत अच्छी लगता है, लेकिन साथ ही अगर आप अच्छा क्रिकेट खेलते हैं. टीम को बहुत सैटिस्फैक्शन देते हैं. मुझे लगता है कि शुरू में बॉल थोड़ी रुक रही थी, जिस तरह फिल और विराट भाई ने इनिंग्स खेलीं, वह सुपर था और उसके बाद जिस तरह से टीम ने तरीका बदला, मैंने डगआउट और नॉन-स्ट्राइकर एंड से बहुत सारे सिक्स का मजा लिया. हां, मुझे लगता है कि मेरा माइंडसेट काफी क्लियर था. जब तक मैं वहां हूं, मैं हमेशा बॉलर पर प्रेशर डालने की कोशिश करता हूं. मैं लकी हूं कि वह टीम वहां थी’.
टिम डेविड को लेकर पाटीदार ने बोली बड़ी बात
रजत पाटीदार ने टिम डेविड के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘वह एक स्पेशलिस्ट है और वह बेस्ट फिनिशर्स में से एक है. उसने पिछले साल भी किया है. वह बेस्ट फिनिशर और पूरे गेम में सबसे कंसिस्टेंट रहा है. मैंने अब तक जितने भी बेस्ट फिनिशर्स देखे हैं, उनमें से एक. मुझे लगता है कि यह सबसे बड़ी बात है. हां, मैं बस बॉल देख रहा था’.
बॉलर्स की जमकर की रजत ने तारीफ
पाटीदार ने अपने गेंदबाजों के बारे में बात करते हुए कहा कि, ‘जिस तरह डफी ने फिंगर से बॉलिंग की और विकेटों के बीच से बॉलिंग की, उसने हमें ड्राइविंग सीट पर ला दिया और उसके बाद केपी ने बॉलिंग की और हमें सफलता दिलाई. वह अच्छा रहा, और डेथ ओवर्स में जिस तरह भुवी और अभिनंदन ने यॉर्कर फेंकी, वो देखना बहुत अच्छा था. रोमारियो के बीच, जिस तरह वह बीच में टीम में आया और वह एक ओवर दिया, मुझे लगता है कि वह हमारे लड़कों का शानदार टीम एफर्ट है’.
Make that 2️⃣ in a row for the defending champions! ✨#RCB puts on an absolute clinic . defeat #CSK by 43 runs in the Sunday blockbuster ❤️
SCORECARD ▶️ https://t.co/PkhPvxcU44#TATAIPL | #KhelBindaas | #RCBvCSK | @RCBTweets pic.twitter.com/dqXArcNPZ6
— IndianPremierLeague (@IPL) April 5, 2026
कैसा रहा मैच का हाल
इस मैच आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए टिम डेविड के 70, देवदत्त पडिक्कल के 50, फिन एलन के 46 और रजत पाटीदार के 48 रनों की बदौलत 20 ओवर में 3 विकेट पर 250 रन बनाए. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम 251 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.4 ओवर में 207 रनों पर ढेर हो गई और 43 रनों से मैच हार गई. आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने 3, जैकब टफी, अनभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने 2-2 विकेट हासिल किए.
ये भी पढ़ें : RCB vs CSK: लगातार तीसरी हार से टूटे रुतुराज गायकवाड़, मैच के बाद कही ये बड़ी बात, जानें किसे ठहराया जिम्मेदार?
RCB vs CSK: जीत पर क्या बोले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार, जानिए किस खिलाड़ी को दिया क्रेडिट
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









