Sport : ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम #INA

Rishabh Pant Record: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. वह भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. जी हां, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा भी जो कारनामा नहीं कर पाए, वो ऋषभ पंत ने कर दिखाया है और अपना नाम भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सुनहरे अक्षरों से दर्ज कराया है.

ऋषभ पंत ने रचा इतिहास

भारतीय स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत ने इतिहास रच दिया है. श्रीलंका के साथ खेले जा रहे गॉल टेस्ट मैच की दूसरी पारी में दूसरा छक्का लगाते ही उन्होंने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले कोई भी भारतीय क्रिकेटर टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक नहीं लगा सका है.

वहीं, भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भारत के लिए 104 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 91 छक्के लगाए थे. वहीं, रोहित शर्मा ने 67 टेस्ट मैचों में 88 छक्के लगाए. इसी के साथ ऋषभ पंत ऑलओवर टेस्ट क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले महज चौथे खिलाड़ी बन गए हैं.

किसने नाम है सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड?

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर बेन स्टोक्स के नाम पर दर्ज है. उन्होंने इंग्लैंड के लिए 2013 से 2026 के बीच 122 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 138 छक्के लगाए. वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर ब्रैंडन मैकुलम हैं, जिन्होंने 2005 से 2016 के बीच 101 टेस्ट खेले, जिसमें 107 छक्के लगाए. तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज एडम गिलक्रिस्ट का नाम आता है, जिन्होंने 1999 से 2008 के बीच 96 टेस्ट मैच खेले, जिसमें 100 छक्के लगाए.

ये भी पढ़ें: पहला टेस्ट मैच अगर हुआ ड्रॉ, तो क्या WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया? समझिए कैसा होगा फिर समीकरण

ऋषभ पंत ने रच दिया इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय, सहवाग और रोहित भी हासिल नहीं कर पाए थे ये मुकाम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button