Sport : RR vs LSG: इस सीजन अपने दूसरे शतक से सिर्फ इतने रन से चूके मिचेल मार्श, लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रनों का लक्ष्य #INA

IPL 2026 RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 64वां मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर की सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान रॉयल्स के कप्तानी कर रहे यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जिसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 5 विकेट पर 220 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है. 

मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश के बीच हुई थी 109 रनों की साझेदारी

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी की शुरुआत मिचेल मार्श और जोस इंग्लिश ने की. दोनों ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई, लेकिन फिर यश पुंजा ने इंग्लिश को आउट कर लखनऊ को पहला झटका दिया. इंग्लिश ने 29 गेंदों पर 60 रनों की पारी खेली. मार्श और इंग्लिश के बीच पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी हुई. इसके बाद यश पुंजा ने ही लखनऊ सुपर जायंट्स को दूसरा झटका दिया है. उन्होंने निकोलस पूरन को चलता किया. पूरन 11 गेंद पर 16 रन बनाए.

कप्तान ऋषभ पंत के रूप में लखनऊ को तीसरा झटका लगा है. पंत रनआउट हो गए. उन्होंने 23 गेंदों पर 35 रनों की पारी खेली. वहीं मिचेल मार्श 90 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

ऐसी है लखनऊ और राजस्थान की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: मिशेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.

लखनऊ सुपर जाइंट्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स: मुकुल चौधरी, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

राजस्थान रॉयल्स के इम्पैक्ट प्लेयर्स : वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग 

यह भी पढ़ें:  IPL 2026 में अब तक इतने बल्लेबाज लगा चुके हैं शतक, CSK के स्टार प्लेयर के बल्ले से निकली है 2 सेंचुरी

RR vs LSG: इस सीजन अपने दूसरे शतक से सिर्फ इतने रन से चूके मिचेल मार्श, लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रनों का लक्ष्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button