Sport : 'हम आखिरी ओवर में… ऋषभ पंत ने हार के बाद निकाली भड़ास, किया अभद्र शब्द का इस्तेमाल, जमकर हुए ट्रोल #INA

Rishabh Pant Statement : आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल के हाथ 7 विकेट से हार मिली. ऋषभ पंत की कप्तानी वाली LSG इस मुकाबले में 221 रनों के टारगेट का बचाव करते हुए RR के हाथों 5 बॉल बाकी रहते ही हार गई. इस हार के बाद ऋषभ पंत ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने मैच प्रजेंटेशन के दौरान अभ्रद शब्द का इस्तेमाल कर अपनी भड़ास निकाली, जिसके चलते वो ट्रोल भी हो रहे हैं. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स से मिली हार के बाद क्या कहा है और किस खिलाड़ी को इस हार के लिए दोषी बताया है. इस बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं. 

राजस्थान से मिली हार पर क्या बोले ऋषभ पंत

ऋषभ पंत ने इस हार पर कहा कि, ‘मुझे लगता है कि इसे (220+ स्कोर) देखने के कुछ तरीके हैं. बीच के ओवरों में और फिर आखिरी ओवर में जिस तरह से आर्चर ने बॉलिंग वह सच में बहुत अच्छी थी. लेकिन हम इस तरह की विकेट पर असल में पांच या दस रन और बना सकते थे, जब आपको उस तरह की शुरुआत मिलती है और हम आखिरी ओवर में इसका फायदा नहीं उठा सके’.

पिच को लेकर क्या बोले ऋषभ पंत

पंत ने बैटिंग-फ्रेंडली सतह पर स्कोर का बचाव करने पर कहा कि, ‘यह निश्चित रूप से मुश्किल है क्योंकि आप हमेशा अपने बॉलर्स का साथ देना चाहते हैं, लेकिन कभी-कभी यह मुश्किल होता है. इस तरह की विकेट पर बॉलर्स के लिए कम मार्जिन होता है और बहुत सारे सुझाव काम नहीं करते. कभी-कभी आपको एक सिंपल प्लान रखना होता है एक बार में एक बॉल पर फोकस करना होता है और बस प्लान को एग्जीक्यूट करने की कोशिश करनी होती है’,

ऋषभ पंत ने शमी पर दिया बड़ा बयान

ऋषभ ने इस मैच में मोहम्मद शमी की कमी पर कहा कि, ‘अनुभव एक ऐसी चीज है जिसकी कमी आपको हमेशा खलेगी, चाहे चीजें अच्छी हों या बुरी क्योंकि अनुभव रातों-रात नहीं कमाया जा सकता. लोगों को वह एक्सपीरियंस पाने में सालों लग जाते हैं और प्रेशर सिचुएशन में, यही एक चीज है जो आपको पक्का आगे रखती है’.

शाहबाज को आखिरी देने पर पंत का जवाब

पंत ने आखिरी ओवर तक शाहबाज अहमद को रोकने पर कहा कि, ‘पक्का लेफ्ट-हैंडर्स की वजह से. वे थोड़े समय से बैटिंग कर रहे थे और एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर को मौका दे रहे थे, हम ऐसा नहीं चाहते थे, खासकर इसलिए क्योंकि राठी टीम में थे तो शाहबाज पर चांस क्यों लें’.

ऋषभ पंत ने अंत में कहा कि, ‘अभी हमारी सिचुएशन कैसी भी हो, हमें एक टीम के तौर पर गर्व है. हमारे पास जैसी टीम है, हम जानते हैं कि हम यह जीत सकते हैं. कुछ भी हो हम एक टीम और एक इंसान के तौर पर काफी कॉन्फिडेंट हैं. यह हमारे हिसाब से नहीं गया और यह बात हर कोई जानता है लेकिन इससे यह बात नहीं बदलती कि हम एक बहुत अच्छी टीम हैं’.

इस दो खिलाड़ियों ने बनाए सबसे ज्यादा रन

राजस्थान रॉयल्स के लिए वैभव सूर्यवंशी ने 38 बॉल में 7 चौके और 10 चौकों के साथ 93 रनों तूफानी पारी खेली. वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मिशेल मार्श ने 57 बॉल में 11 चौके और 5 छक्को के साथ 96 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें : IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने वो कर दिखाया जो कोई नहीं कर पाया, पंजाब किंग्स को पछाड़कर रचा इतिहास, बना डाला ये रिकॉर्ड

'हम आखिरी ओवर में… ऋषभ पंत ने हार के बाद निकाली भड़ास, किया अभद्र शब्द का इस्तेमाल, जमकर हुए ट्रोल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button