Sport : SA vs AUS: डरबन में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव #INA

SA vs AUS: शुक्रवार, 9 अक्टूबर को एक तरफ जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा. वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट की दो सबसे बड़ी और चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया भी आमने-सामने होंगी. दोनों टीमों के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड मैदान पर शुरू होने जा रहा है. साल 2018 के मशहूर ‘सैंडपेपर कांड’ के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम बहुत लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज खेलने दक्षिण अफ्रीका की दौरे पर गई है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की पॉइंट टेबल में इस समय ऑस्ट्रेलिया पहले और दक्षिण अफ्रीका दूसरे नंबर पर है, इसलिए यह सीरीज दोनों टीमों के लिए फाइनल में पहुंचने के लिहाज से बेहद जरूरी है. भारतीय फैंस भी इस धमाकेदार सीरीज का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कि भारत में इस मैच को आप कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

भारतीय समयानुसार कब से शुरू होगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का मैच?

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह पहला टेस्ट मैच 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2026 तक खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार दोपहर ठीक 12:30 बजे टॉस होगा और इसके आधे घंटे बाद यानी दोपहर 1:00 बजे से मैच की लाइव एक्शन शुरू हो जाएगी.

भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण?

भारतीय फैंस साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण टीवी पर EUROSPORTचैनल पर लाइव देख सकते हैं. वहीं, अगर आप अपने मोबाइल या लैपटॉप पर डिजिटल माध्यम से मैच देखना चाहते हैं, तो इसकी लाइव स्ट्रीमिंग FanCode ऐप और उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी, जिसे देखने के लिए फैंस को फैनकोड का सब्सक्रिप्शन पास लेना होगा. 

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड: किसका पलड़ा है भारी?

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच हमेशा से ही कांटे की टक्कर रही है, लेकिन अगर रिकॉर्ड्स की बात करें तो कंगारू टीम का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. इन दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिनमें से ऑस्ट्रेलिया ने 54 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि दक्षिण अफ्रीका को 27 मैचों में जीत मिली है और 21 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. वहीं अगर दक्षिण अफ्रीका की धरती पर रिकॉर्ड देखें, तो वहां खेले गए 54 टेस्ट मैचों में से ऑस्ट्रेलिया ने 29 मैच जीते हैं और मेजबान दक्षिण अफ्रीका केवल 16 मैच ही जीत सकी है, जबकि 9 मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए हैं.

कगिसो रबाडा पहले टेस्ट की प्लेइंग 11 से बाहर

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने एक दिन पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है, लेकिन टीम को एक बहुत बड़ा झटका लगा है. साउथ अफ्रीका के सबसे मुख्य और अनुभवी तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा पूरी तरह फिट न होने के कारण इस मैच से बाहर हो गए हैं.

हालांकि, फैंस के लिए एक अच्छी खबर भी है. घातक तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया की पूरे तीन साल के लंबे समय बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है. अब इस पहले मुकाबले में रबाडा की गैरमौजूदगी में एनरिक नॉर्खिया और मार्को यान्सन के कंधों पर नई गेंद से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को आउट करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी.

 

पहले टेस्ट मैच के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11

एडेन मार्करम, रयान रिकलटन, डेविड बेडिंगहम, कप्तान तेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स, वियान मुल्डर, विकेटकीपर काइल वेरेने, मार्को यान्सन, साइमन हार्मर, केशव महाराज और एनरिक नॉर्खिया. 

यह भी पढ़ें: Explainer: कीवी पिचों पर मचेगा ‘भुवी’ का गदर! जानें 4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार कैसे साबित होंगे ‘ट्रंप कार्ड’?

SA vs AUS: डरबन में खेला जाएगा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया का पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में कब-कहां और कैसे देख सकेंगे लाइव





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button