Sport : संजू सैमसन बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे केरल की जिम्मेदारी #INA

Sanju Samson: भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल क्रिकेट टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट के लिए अपनी आधिकारिक 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसकी कप्तानी का जिम्मा किंग सैमसन को सौंपा गया है. केरल की टीम ने लिए एक बेहद मजबूत और संतुलित टीम की घोषणा की है, जिसमें अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई युवा चेहरों को मौका मिला है. हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट और टी20 वर्ल्ड कप में अपने बल्ले से तहलका मचाने वाले संजू अब अपनी घरेलू टीम केरल को चैंपियन बनाने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
संजू सैमसन की कप्तानी और शानदार फॉर्म
संजू सैमसन को कप्तानी सौंपने का फैसला केरल क्रिकेट के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. संजू के पास आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने का एक लंबा और शानदार अनुभव है. इसके साथ ही, हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट में भी उनका कद काफी बढ़ गया है. अब घरेलू क्रिकेट में कप्तान के रूप में उनका आक्रामक और शांत अंदाज केरल के युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने में सबसे बड़ी भूमिका निभाएगा.
🚨 CAPTAIN SANJU SAMSON IS BACK 😍
– Sanju Samson will lead Kerala in Syed Mushtaq Ali 2026. pic.twitter.com/HmexQ0xb7O
— Johns. (@CricCrazyJohns) November 10, 2026
केरल ने चुनी बेहद संतुलित टीम
केरल क्रिकेट एसोसिएशन ने संजू सैमसन की कप्तानी में एक बेहद संतुलित टीम का चयन किया है. इस टीम में आईपीएल स्टार जलज सक्सेना, विष्णु विनोद और मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे अनुभवी चेहरों को शामिल किया गया है, जो कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर टीम को मजबूती देंगे.
Kerala announces its squad for the Syed Mushtaq Ali Trophy 2026/27, with Sanju Samson leading the side.
A new campaign, a new challenge, and one goal make Kerala proud! #KeralaCricket #SyedMushtaqAliTrophy #SMAT2026 #TeamKerala pic.twitter.com/OMVhCLHNMX
— KCA (@KCAcricket) November 10, 2026
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए केरल की टीम
संजू वी सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रोहन एस कुन्नुमल, मोहम्मद अजहरुद्दीन (विकेटकीपर), अहमद इमरान, गोविंद देव डी पाई, कृष्णा देवन आर जे, विष्णु विनोद, सलमान निजार, अखिल स्कैरिया, निखिल एम, विग्नेश पुथुर, बिजू नारायणन एन, कार्तिक बी नायर, वैशाख चंद्रन, आसिफ के एम, निधीश एम डी, शराफुद्दीन एन एम और जलज सक्सेना.
संजू सैमसन बने कप्तान, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में संभालेंगे केरल की जिम्मेदारी
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,