Sport : श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत #INA

Team India New T20 Captain: भारतीय टीम को नया टी20 कप्तान मिल गया है. श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया गया है. वहीं बीसीसीआई के सूत्रों से पता चला है कि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया जाएगा. यानी अय्यर अब सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे. हालांकि अभी बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है. BCCI जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है. 

टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान होंगे श्रेयस अय्यर 

भारतीय टीम इसी महीने के आखिरी में आयरलैंड दौरे पर जाएगी, जहां 2 टी20 मैचों की सीरीज खेली जानी है. इसके बाद टीम इंडिया जुलाई की शुरुआत में इंग्लैंड का दौरा करेगी, जहां 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के मुताबिक इन दोनों टी20 सीरीज के लिए 6 जून को बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान करेगी. इस दौरान श्रेयस अय्यर को टी20 कप्तान बनाने का ऐलान किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक अय्यर वहां मौजूद रहेंगे.  

श्रेयस अय्यर ने 2023 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच

श्रेयस अय्यर ने अपना पिछला टी20 इंटरनेशनल मैच दिसंबर 2023 में खेला था. हालांकि अय्यर ने आईपीएल के अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार कप्तानी की है और बल्ले से भी कमाल किया है. यही वजह है कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स ने श्रेयस अय्यर पर भरोसा जताते हुए उन्हें टी20 कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपना का फैसला किया है. 

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार मिलेगी टीम इंडिया में जगह

बीसीसीआई ने साल 2028 में होने वाले ओलंपिक गेम्स और टी20 वर्ल्ड कप 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उसी दिशा में आगे बढ़ने का फैसला लिया है. इसके अलावा आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेली जाने वाली टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह मिल सकता है.

भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनेंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी पहली बार सीनियर टीम इंडिया का हिस्सा होंगे. वैभव को डेब्यू करने का मौका मिलता है तो वो सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे. यह रिकॉर्ड अभी सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है. सचिन ने 16 साल 205 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल मैच खेला था. जबकि वैभव को 15 साल में खेलने का मौका मिल जाएगा.

खराब फॉर्म की वजह से गई सूर्यकुमार यादव की कप्तानी

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने इसी साल मार्च 2026 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, लेकिन सूर्या अपनी खराब फॉर्म को लेकर लगातार आलोचनाओं का शिकार हो रहे थे. आईपीएल 2026 में भी सूर्या का बल्ला उम्मीद के मुताबिक नहीं चला. ऐसे में बीसीसीआई ने भविष्य को देखते हुए सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने का फैसला किया है. यहां तक कि यह भी रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सूर्या की टी20 टीम से भी छुट्टी हो सकती है. अब देखने वाली बात है कि सूर्यकुमार यादव का आगे का भविष्य कैसा होने वाला है.

यह भी पढ़ें:  यूं ही कीवी नहीं कहे जाते हैं न्यूजीलैंड प्लेयर्स, केन विलियमसन ने पकड़ा ऐसा अद्भूत कैच, इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स भी हैरान

श्रेयस अय्यर बने टीम इंडिया के नए T20 कप्तान, सूर्यकुमार यादव युग का हुआ अंत





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close