Sport : नहीं रहे सर गैरी सोबर्स, एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज ने बारबाडोस में ली अंतिम सांस #INA

Great Garfield Sobers Passed Away: क्रिकेट इतिहास के पन्नों में अपनी जादुई बल्लेबाजी और गेंदबाजी से अमिट छाप छोड़ने वाले वेस्टइंडीज के महान पूर्व कप्तान सर गारफील्ड सोबर्स, जिन्हें दुनिया प्यार से सर गैरी सोबर्स भी कहती है, अब हमारे बीच नहीं रहे. 89 वर्ष की उम्र में उन्होंने बारबाडोस स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली. उनके बेटे डैनियल सोबर्स ने इस बेहद दुखद समाचार की पुष्टि की है. सर गारफील्ड सोबर्स अपने जीवन के 90 साल पूरे करने से महज 10 दिन दूर थे. उनके निधन की खबर आते ही पूरी दुनिया के खेल प्रेमियों और क्रिकेट गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.

क्रिकेट इतिहास के पहले सिक्सर किंग

सर गारफील्ड सोबर्स को वेस्टइंडीज क्रिकेट को दुनिया के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करने का मुख्य सूत्रधार माना जाता है. वह एक ऐसे खिलाड़ी थे जो मैदान पर उतरते ही मैच का पासा पलट देते थे. क्रिकेट के इतिहास में उनका नाम एक ऐतिहासिक कारनामे के लिए हमेशा स्वर्ण अक्षरों में दर्ज रहेगा. साल 1968 में नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए उन्होंने ग्लेमोर्गन के खिलाफ एक ओवर की 6 गेंदों पर लगातार 6 छक्के जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में इतिहास रच दिया था. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे. खेल में उनके इसी अद्वितीय योगदान को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी आईसीसी साल 2004 से हर साल पुरुष क्रिकेटर ऑफ द ईयर को ‘सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी’ से सम्मानित करती है.

शानदार और बेमिसाल रहा टेस्ट करियर

गैरी सोबर्स खेल के इतिहास में अब तक के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडर माने जाते हैं. उन्होंने मार्च 1954 से लेकर अप्रैल 1974 के बीच वेस्टइंडीज के लिए कुल 93 टेस्ट मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 57.78 की कमाल की औसत से 8,032 रन बनाए, जिसमें 26 शतक और 30 अर्धशतक शामिल रहे. बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से भी उन्होंने विरोधियों के पसीने छुड़ाए. वह बाएं हाथ के कलात्मक बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के तेज-मध्यम गति के गेंदबाज भी थे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 235 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में सिर्फ एक वनडे मैच खेला, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया था.

क्रिकेट जगत ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सर गारफील्ड सोबर्स के निधन पर दुनिया भर से श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा करते हुए दुख व्यक्त किया. इस वीडियो में सोबर्स साल 2024 के वेस्टइंडीज दौरे के दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और अन्य खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं.

बीसीसीआई ने लिखा कि सर गारफील्ड सोबर्स के निधन से क्रिकेट बोर्ड बेहद दुखी है. वह खेल के सच्चे प्रतीक और महानतम ऑलराउंडर थे. कैरेबियाई क्रिकेट और वैश्विक खेल में उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.

नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब ने की संवेदनाएं व्यक्त

इसके साथ ही नॉटिंघमशायर क्रिकेट क्लब ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए लिखा कि क्रिकेट के सबसे महान ऑलराउंडर और हमारे इतिहास के प्रतिष्ठित चेहरे सर गारफील्ड सोबर्स के जाने से हमें गहरा दुख हुआ है.

वहीं क्रिकेट वेस्टइंडीज ने भी एक बेहद भावुक पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि एक महान पारी का आज अंत हो गया है, सर गारफील्ड सोबर्स आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. खेल की दुनिया में उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा.

यह भी पढ़ें: ‘मैनेजमेंट ने लेजेंड को बेइज्जत किया…’ भारत के 3 पूर्व क्रिकेटर्स ने रोहित शर्मा के संन्यास पर दिया बड़ा बयान, जानें क्या कहा?

नहीं रहे सर गैरी सोबर्स, एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले वेस्टइंडीज के दिग्गज ने बारबाडोस में ली अंतिम सांस





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button