Sport : स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ रचने उतरेंगी इतिहास, जानिए किन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें #INA

IND vs PAK : आज भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप 2026 का 9वां मैच खेला जाने वाला है. भारतीय महिला क्रिकेट टीम और पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में रात 8 बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. इस मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के पास बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. ये दोनों भारतीय खिलाड़ी कौन सा रिकॉर्ड अपने नाम करेंगे. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
𝐈𝐓’𝐒 𝐓𝐈𝐌𝐄. 🔥
𝐀𝐬𝐢𝐚’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐬𝐭𝐚𝐠𝐞. 𝐂𝐫𝐢𝐜𝐤𝐞𝐭’𝐬 𝐛𝐢𝐠𝐠𝐞𝐬𝐭 𝐫𝐢𝐯𝐚𝐥𝐫𝐲.Watch our Tigresses roar in the #INDvPAK clash tonight from 7 PM, LIVE on Sony Sports Network TV channels & Sony LIV. #SonySportsNetwork #SonyLIV #NotAGentlemansGame pic.twitter.com/v88ki4cuWo
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) September 5, 2026
हरमनप्रीत कौर रचेंगी इतिहास
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर आज मैदान पर उतरने के साथ ही इतिहास रच देंगे. वो एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी. हरमन पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उतरते ही अपने नाम 150 टी20 इंटरनेशनल मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड दर्ज कर लेंगी. इस तरह हरमनप्रीत कौर पुरुष और महिला क्रिकेट को मिलाकर 150 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कप्तानी करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन जाएंगी. उनसे पहले कोई भी कप्तान इस आंकड़े तक नहीं पहुंचा है.
HARMANPREET KAUR WITH A SPECIAL JERSEY FOR HER 200TH T20I. 🇮🇳 pic.twitter.com/xFuoACSvjN
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 21, 2026
भारतीय कप्तानी हरमनप्रीत ने अब तक 149 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है. इस दौरान उनकी कप्तानी में भारत ने 87 मुकाबले जीते हैं, जबकि 57 मैचों में टीम को हार मिली है. उनकी कप्तानी के दौरान 5 मुकाबले रद्द हुए हैं. हरमनप्रीत ने भारत के लिए 204 मैचों की 183 पारियों में 4231 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 18 अर्धशतक भी लगाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 103 रन है. हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर 136 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 3301 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने एक शतक और 16 अर्धशतक लगाए हैं.
मंधाना भी बड़ा रिकॉर्ड करेंगी अपने नाम
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बाएं हाथ की धाकड़ बल्लेबाज स्मृति मंधाना के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. पाकिस्तान के खिलाफ मंधाना के पास सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाली बल्लेबाज बनने का मौका होगा. वो ऐसा करने से सिर्फ 78 रन दूरे हैं. अगर पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में मंधाना 78 रन बनाती हैं तो वो न्यूजीलैंड की पूर्व क्रिकेटर सूजी बेट्स को पीछे छोड़ देंगी. सूजी बेट्स ने टी20 क्रिकेट में 4758 रन बनाए हैं. वहीं मंधाना अब तक 173 टी20 मैचों में 4681 रन बनाए हैं.
HUNDRED! 💯
Vice-Smriti Mandhana brings up her second T20I century 🥳
Updates ▶️ https://t.co/l2ZXU8kEi7#WomensAsiaCup | #INDvHK pic.twitter.com/L3fvPtS7K7
— BCCI Women (@BCCIWomen) September 3, 2026
ये पाकिस्तानी खिलाड़ी भी बना सकती हैं रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले आज के मैच में पाकिस्तान की दो खिलाड़ियों के पास भी एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा. मुनीबा अली इस मैच में एक बड़ा कीर्तिमान रचना चाहेंगी. मुनीबा अली 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली छठी पाकिस्तानी महिला बनने से दो मैच दूर हैं. इसके साथ ही मुनीबा एक कैलेंडर साल में पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने से भी 31 रन दूर हैं.
MUNEEBA ALI NAMED PLAYER OF THE MATCH:
The Pakistan wicketkeeper-batter takes the award after a composed 54 off 52 deliveries, with 4 boundaries. pic.twitter.com/yz0PCAPM6r
— Cricket Pakistan (@crickethub_pk) September 1, 2026
भारत और पाकिस्तान का स्क्वाड
भारत: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर (c), भारती फुलमाली, रिचा घोष (w), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, गुनालन कमलिनी, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव.
पाकिस्तान: मुनीबा अली (w), शवाल जुल्फिकार, गुल फिरोजा, आयशा जफर, सदफ शमास, फातिमा सना (c), उम्म-ए-हानी, एमान फातिमा, तूबा हसन, नशरा संधू, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, मोमिना रियासत, इमान नसीर, वहीदा अख्तर.
ये भी पढ़ें : India vs Pakistan : पाकिस्तान की किन 5 खिलाड़ियों से हरमनप्रीत कौर की टीम को होगा खतरा, देखिए इनके खतरानाक आंकड़े
स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर पाकिस्तान के खिलाफ रचने उतरेंगी इतिहास, जानिए किन 2 बड़े रिकॉर्ड्स पर होंगी नजरें
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,