Sport : 'भारत के लिए खेलने का प्रेशर…' वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, जानिए क्यों बोली ये बात? #INA

Sourav Ganguly on Vaibhav Suryavanshi : भारतीय क्रिकेट टीम जून में आयरलैंड और फिर जुलाई में इंग्लैंड का दौरान करने वाली है. वहां पर टीम इंडिया को टी20 सीरीज खेलनी है. इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड और चयनकर्ताओं ने मिलकर टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी को जगह दी है. इस 15 वर्षीय खिलाड़ी ने इंडियन प्रीमियर लीग में धमाल मचाने के बाद टीम इंडिया में अपनी जगह बनाई है. इसके साथ ही उन्होंने अंडर-19 वर्ल्ड कप में और इंडिया ए के लिए भी धमाल मचाया है. अब वो टीम इंडिया के लिए भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे.
उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने वैभव सूर्यवंशी पर एक बड़ा बयान दिया है. बंगाल की शान माने जाने वाले दादा ने रविवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुए प्लेटाइम 2026 इवेंट के दौरान AI-पावर्ड क्रिकेट कोचिंग प्लेटफॉर्म कबूनी के लॉन्च पर इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को लेकर ये बात बोली है.
वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान
सौरव गांगुली ने कहा कि, ‘हमें उसे वैसे ही रहने देना चाहिए, वह अभी सिर्फ 15 साल का है. मुझे नहीं लगता कि वह प्रेशर के बारे में ज्यादा सोचेगा, हमने उसे इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते देखा है, लेकिन भारत के लिए खेलने का प्रेशर अलग होता है’.
#WATCH | Mumbai | On Indian cricketer Vaibhav Sooryavanshi, former Indian cricketer Sourav Ganguly says, “We should let him be, he is only 15 years old right now. I don’t think he will think too much about the pressure, we have seen him play in the IPL, but the pressure of… pic.twitter.com/hd8qSOrk3b
— ANI (@ANI) June 7, 2026
आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट इतिहास के टीम इंडिया में जगह पाने वाले सबसे छोटे यानी कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सचिन तेंदलुकर ने 16 वर्ष की आयु में टीम इंडिया में जगह बनाई थी. सौरव गांगुली ने सचिन तेंदुलकर के साथ भी खूब क्रिकेट खेला है, वो आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के साथ भी बतौर डायरेक्टर जुड़े रहे हैं. उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को भी बहुत करीब से देखा है.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल में प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में बल्ले के साथ कई तूफानी पारी खेलीं. उन्होंने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों की मदद से 776 रन बनाए. वो आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे. उन्होंने ऑरेंज कैप अपने नाम किया इसके साथ ही वैभव ने इस सीजन सबसे ज्यादा 72 छक्के भी लगाए. उन्होंने अब तक आईपीएल के इतिहास में 23 मैचों में 2 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1028 रन बनाए हैं. उनके नाम 81 चौके और 96 छक्के भी शामिल हैं.
THE BCCI WILL ALLOW VAIBHAV SOORYAVANSHI’S PARENTS TO JOIN HIM FOR ENGLAND AND IRELAND TOUR.
– A great work done by the BCCI. 👏 (Sportstar). pic.twitter.com/FqFxuJwekV
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 6, 2026
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव.
एशियन गेम्स के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण जक्रवर्ति, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.
ये भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता के लिए BCCI ने बनाया खास प्रावधान, 15 साल के खिलाड़ी को घुलने-मिलने का मिलेगा समय
'भारत के लिए खेलने का प्रेशर…' वैभव सूर्यवंशी पर सौरव गांगुली का बड़ा बयान, जानिए क्यों बोली ये बात?
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,