Sport : SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, उससे पहले जानें पिच और मौसम का मिजाज #INA

SRH vs RR : आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला आज यानी 13 अप्रैल (सोमवार) को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाने वाला है. ये मुकाबला हैदराबाद के राजवी गंधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा, जबकि इस मैच का टॉस 7:00 बजे होगा. इस मैच में ईशान किशन के पास जीत की पटरी पर लौटने का दारोमदार होगा तो वहीं, रियान पराग जीत की लय को बरकरार रखना चाहेंगे. वो अपने विजय रथ को थमने नहीं देना चाहेंगे.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन की सबसे मजबूत टीम राजस्थान रॉयल्स बनकर उभरी है. राजस्थान ने अब तक 4 मैच खेले हैं, उसे सभी 4 मैचों जीत मिली है. इस समय टीम 8 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अंक तालिका में 7वें स्थान पर है. उसे 4 में से 3 मैचों में हार मिली है, जबकि सिर्फ 1 मैच वो जीत पाई है. इस समय हैदराबाद के 2 प्वाइंट्स है.

आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच धमाकेदार होने वाला है. तो आइए इस मैच से पहले हम आपको राजवी गंधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और हैदराबाद के मौसम के बारे में बताने वाले हैं. 

पिच रिपोर्ट

हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजों को मदद करती है. ये पिच रनों से भरपूर है, यहां पर बल्लेबाज बड़े शॉट्स लगाते हैं और हाई स्कोर वाले मुकाबले देखने को मिलते हैं. इस पिच पर बॉल बल्ले पर आती है. यहां पर तेज उछाल और बेहतरीन आउटफील्ड का फायद बैटर उठाते हैं. इस पिच पर नई गेंद से गेंदबाजों को जबकि पुरानी बॉल से स्पिनर्स को थोड़ी मदद मिलती है.

वेदर रिपोर्ट 

हैदराबाद में 13 अप्रैल को मौसम पूरी तरह से साफ रहने वाला है. इस मैच के दौरान बारिश की कोई चिंता नहीं है. एक्यूवेदर के मुताबिक सोमवार को हैदराबाद में बारिश की कोई संभावना नहीं है. यहां पर दिन में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. वहीं  शाम को हल्की ठंडक होगी. इस मैच के दौरान तापमान लगभग 37 से 32 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है.

राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वाड

राजस्थान रॉयल्स –  यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला,

ये भी पढ़ें : IPL 2026: रोहित शर्मा और विराट कोहली की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए फिलहाल कैसी है दोनों की स्थिति

सनराइजर्स हैदराबाद – अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेट कीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडू मेंडिस, डेविड पेन, जीशान अंसारी, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तारमाले, अमित कुमार.

ये भी पढ़ें : RCB की जीत से बदली प्वाइंट टेबल, जानिए कौन सी टीम किस नंबर पर मौजूद

ये भी पढ़ें : ‘हमें अच्छी बैटिंग-बॉलिंग करने की जरूरत है…’ RCB से हार पर क्या बोले हार्दिक? जानिए किन खिलाड़ियों को करेंगे बाहर

SRH vs RR: राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ रोकने उतरेगी सनराइजर्स हैदराबाद, उससे पहले जानें पिच और मौसम का मिजाज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close