Sport : SRH vs RR मैच के दौरान स्टेडियम की बत्ती हुई गुल, कुछ देर के लिए रोकना पड़ा मुकाबला #INA

IPL 2026: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. वहीं हैदराबाद की पारी के 13वें ओवर में अचानक से स्टेडियम की फ्लड्लाइट बंद हो गई, जिसकी वजह से मैच थोड़ी देर रोकना पड़ा था.
IPL मैच के दौरान हैदराबाद स्टेडियम की फ्लड्लाइट हुई बंद
सनपाइजर्स हैदराबाद के लिए 13वें ओवर में कप्तान ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी कर रहे थे. तभी अचानक की फ्लड्लाइट बंद हो गई, जिसके बाद स्टेडियम में अंधेरा छा गया, जिसके बाद मुकाबला थोड़ी देर रुका रहा. हालांकि कुछ ही देर में मुकाबले फिर से शुरू हुआ. फ्लड्लाइट बंद क्यों हुआ इसे लेकर कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
Floodlights are completely off in the SRH vs RR IPL match! 😱 Stadium plunged into darkness mid-game. What’s happening BCCI? #Iran #SRHvsRR #IPL2026 #FloodlightsOff #SRH #RR pic.twitter.com/BhnE9wUlOZ
— Navneet V (@Navneet_v7) April 13, 2026
ईशान किशन ने खेली 91 रनों की पारी
हालांकि इसके अगले ही ओवर में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन आउट हो गए. ईशान शतक से चूके. उन्हें 14वें ओवर में संदीप शर्मा ने आउट किया. ईशान किशन ने सिर्फ 44 गेंदों पर 91 रनों की तूफानी पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौका और 6 छक्का निकला. ईशान किशन ने 206 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और अभिषेक शर्मा के जीरो पर आउट होने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद को एक शानदार शुरुआत दिलाई.
A phenomenal knock comes . an end 👏
Ishan Kishan heads back after scoring 91 off 44 balls 👌
Updates ▶️ https://t.co/xGTDdKbXpY#TATAIPL | #KhelBindaas | #SRHvRR | @SunRisers pic.twitter.com/vSW3p8m1pr
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2026
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा.
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे.
यह भी पढ़ें: SRH vs RR मैच से पहले दिखा मजेदार वीडियो, जानें Push-up Challenge में रोबो डॉग चंपक या नांद्रे बर्गर किसने मारी
SRH vs RR मैच के दौरान स्टेडियम की बत्ती हुई गुल, कुछ देर के लिए रोकना पड़ा मुकाबला
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









