Sport : 'अफवाहें बंद करो…,' ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कर दिया साफ #INA

Devajit Saikia on Rohit Sharma: आज 3 सितंबर को बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया अगुवाई में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें दोनों भारतीय कप्तान शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी शामिल रहे. इसके अलावा टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और NCA प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण भी इस मीटिंग का हिस्सा रहे. इस मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए देवाजीत सैकिया ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ा बयान दिया. यूं कहे तों BCCI सचिव ने रोहित शर्मा के रिटायरमेंट या टीमइंडिया के आगे के प्लान का वो हिस्सा नहीं इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि रोहित कहीं नहीं जा रहे हैं और वनडे टीम का हिस्सा बने रहेंगे.
BCCI सचिन ने रोहित की रिटायरमेंट की अफवाहों पर लगाया विराम
रोहित शर्मा की इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट को लेकर पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया और मीडिया रिपोर्ट्स पर कई कयास लगाए जा रहे थे. रिपोर्ट्स सामने आ रहा था कि चयनकर्ता वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा से आगे बढ़ने की प्लान बना रहे हैं और वह जल्द संन्यास ले सकते हैं.
Cricbuzz understands that there’s no immediate threat . Rohit Sharma’s position in the Indian team.#BCCIMeeting #IndiaCricket pic.twitter.com/R96sZ5WnNK
— Cricbuzz (@cricbuzz) September 3, 2026
रोहित का 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलना तय
अब इन अफवाहों को सिरे से खारिज करते हुए बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा, “रोहित शर्मा सभी मैचों में शानदार खेल रहे हैं. आप और क्या चाहते हैं? पिछले ही मैच में उन्होंने 130-140 रन बनाए हैं. फिर ऐसी अटकलें क्यों लगाई जा रही हैं? मैं इन अफवाहें उड़ाने वालों को और हवा नहीं देना चाहता.” बीसीसीआई सचिव के इस बयान से बोर्ड ने साफ कर दिया है कि रोहित शर्मा अभी भी भारतीय वनडे टीम की योजनाओं का मुख्य हिस्सा हैं और उनके 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने की संभावनाएं पूरी तरह बनी हुई हैं.
BCCI SECRETARY DEVAJIT SAIKIA ON ROHIT SHARMA:
– “Rohit Sharma is playing brilliantly in all matches. What more do you want? In the last match, he scored 130-140 runs. So why is there speculation? I do not want . give fodder . the speculators”. (Subhayan Chakraborty). pic.twitter.com/1kE1jZjNpO
— Tanuj (@ImTanujSingh) September 3, 2026
बीसीसीआई खिलाड़ियों के आराम के लिए शेड्यूल का रखेगा ध्यान
बीसीसीआई सचिव ने यह भी कहा कि अगले एफटीपी (फ्यूचर टूर्स प्रोग्राम) में हम कुछ ऐसी चीजें करेंगे, जिससे कार्यक्रमों का शेड्यूल इस तरह तय हो कि हमारे खिलाड़ियों को उचित आराम मिल सके, वे वहां के माहौल में ढल सकें और सेना देशों में किसी भी बड़ी सीरीज से पहले कुछ अभ्यास मैच खेल सकें. बता दें कि पिछले कुछ वक्त से टीम इंडिया का ऐलान करते समय उन खिलाड़ियों को भी स्क्वाड में शामिल कर दिया जाता रहा है जो पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं और फिर सीरीज से ठीक पहले या बीच में बाहर हो जाते हैं, जिसे लेकर सेलेक्टर्स पर भी सवाल खड़े हो रहे थे. हाल में श्रीलंका दौरे पर भी यहीं देखा गया था.
अफगानिस्तान के खिलाफ भी 3 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 3 खिलाड़ियों का चयन फिटनेश के अधीन हुआ है.यानी वो फिर होंगे तो ही खेलेंगे.
BEST DECISION FROM BCCI IN TODAY’S REVIEW MEETING 👏
BCCI Secratary said “In next FTP, we will do certain things, scheduled in a way that proper rest for our players, acclimatization, some practice matches before any major series in SENA countries”. [Kushan Sarkar] pic.twitter.com/BJSWlsOsmY
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 3, 2026
यह भी पढ़ें: Explainer: रोहित के बिना ODI वर्ल्ड कप? सोच भी कैसे सकती है टीम इंडिया! इतिहास के सबसे बड़े ‘शतकवीर’ की वो पारियां जो हो गई अमर
'अफवाहें बंद करो…,' ODI वर्ल्ड कप खेलेंगे रोहित शर्मा, BCCI सचिव देवाजीत सैकिया ने कर दिया साफ
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,