Sport : संडे बनेगा सुप संडे! भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, धवन, रैना, कार्तिक समेत कई बड़े प्लेयर्स मचाएंगे धमाल, नोट कर लो सही टाइम #INA

IND VS PAK : भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैचों के लिए फैंस के बीच अलग ही लेवल का एक्साइटमेंट देखने को मिलता है. क्रिकेट फैंस के लिए ये संडे सुपर संडे बनने वाला है, क्योंकि भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर आमने-सामने आने वाली हैं. दरअसल, 30 जुलाई से एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की शुरुआत हुई है और इसी में अब 2 अगस्त को इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच दो अगस्त यानी संडे को मैच खेला जाएगा. तो आइए जान लेते हैं कि ये मुकाबला आप कहां लाइव देख सकेंगे.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच से संडे बनेगा सुपर संडे

30 जुलाई से एशियन लीजेंड्स लीग 2026 की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं. सीजन का 6वां इंडियन रॉयल्स और पाकिस्तान पैंथर्स के बीच खेला जाएगा, जिसका क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. एक ओर होगी शिखर धवन की कप्तानी वाली भारत की टीम, तो दूसरी ओर होगी मोहम्मद हफीज की कप्तानी वाली पाकिस्तान की टीम. दोनों ही टीमों में कई बड़े स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं, जिससे इस मैच का रोमांचक होना तय है.

कितने बजे शुरू होगा IND VS PAK मैच?

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 जाम्बिया की राजधानी लुसाका में लोटल स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड पर खेला जा रहा है. यह टूर्नामेंट 30 जुलाई से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित हो रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला ये मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से दोपहर 12.30 बजे से खेला जाएगा, जबकि भारतीय समयानुसार, शाम 4 बजे से खेला जाएगा और दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए 3.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.

भारत आज खेलेगा पहला मैच

एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में इंडियन रॉयल्स की टीम आज पहला मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी, जिसमें उनका सामना बांग्लादेश टाइगर्स से होगा. मैच की शुरुआत शाम 5 बजे से होगी. एशियन लीजेंड्स लीग 2026 में भारत की टीम पर गौर करें, तो इसमें कई बड़े प्लेयर्स खेलते नजर आएंगे.

ऐसे हैं दोनों टीमों के स्क्वाड

इंडियन रॉयल्स की टीम: शिखर धवन (कप्तान), नमन ओझा (विकेट कीपर), अंबाती रायडू, सुरेश रैना, यूसुफ पठान, दिनेश कार्तिक, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज नदीम, हरभजन सिंह, पवन नेगी, मनप्रीत गोनी, ऋषि धवन, सुदीप त्यागी, फैज फजल, शादाब जकाती, अनुरीत सिंह, असद पठान, सरुल कंवर, ईश्वर पांडे, राघव धवन, सुबोथ भाटी

पाकिस्तान पैंथर्स स्क्वॉड: शरजील खान, उमर अकमल, मोहम्मद हफीज (कप्तान), शोएब मलिक, कामरान अकमल (विकेट कीपर), इमरान नजीर, समी असलम, अब्दुर रहमान, सोहेल तनवीर, वहाब रियाज, सईद अजमल, नावेद-उल-हसन, मोहम्मद इरफान, यासिर शाह, राहत अली, राणा नईम अनवर

ये भी पढ़ें: अगली बार दलीप ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, जल्द ही होगी इसकी शुरुआत, नोट कर लीजिए शेडयूल और टाइम

संडे बनेगा सुप संडे! भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, धवन, रैना, कार्तिक समेत कई बड़े प्लेयर्स मचाएंगे धमाल, नोट कर लो सही टाइम





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button