Sport : संडे बनेगा सुपरसंडे! एक ही दिन में भारत की 2 टीमें खेलेंगी अलग-अलग मैच, एक में तो भारत-पाकिस्तान की होगी टक्कर #INA

Team India Matches On Sunday: क्रिकेट फैंस के लिए आने वाला संडे सुपर संडे बनने वाला है. 22 नवंबर को भारत की 2 टीमें अलग-अलग मैच खेलती नजर आएंगी. एक ओर भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम न्यूजीलैंड के साथ वेलिंगटन टेस्ट मैच खेलती नजर आएगी. तो वहीं, दूसरा मैच होगा भारत और पाकिस्तान के बीच. जी हां, भारत-पाकिस्तान के बीच एशिया कप राइजिंग स्टार्स का मुकाबला खेला जाएगा. ऐसे में क्रिकेट फैंस को सुबह से शाम तक क्रिकेट का रोमांच देखने को मिलेगा. तो आइए इस आर्टिकल में बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होंगे और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगन टेस्ट
भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 नवंबर से शुरू हो जाएगा. ऐसे में 22 नवंबर यानि रविवार को इस मैच का चौथे दिन का खेल खेला जाएगा. यानि क्रिकेट फैंस को रोमांचक मैच देखने को मिलेगा.
कितने बजे शुरू होगा पहला टेस्ट मैच? : वेलिंगटन टेस्ट मैच लोकल टाइमजोन के हिसाब से सुबह 11 बजे शुरू होगा और 10.30 बजे टॉस होगा. लेकिन, भारतीय समयानुसार, ये मुकाबला रात को 3 बजे ही शुरु हो जाएगा और टॉस के लिए दोनों कप्तान 2.30 बजे मैदान पर उतरेंगे.
कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन? : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच सोनी नेटवर्क के चैनलों पर देख सकते हैं. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर देखी जा सकती है. वहीं, अगर आप फ्री में देखना चाहते हैं, तो आप इसे डीडी स्पोर्ट्स पर मुफ्त में देख सकेंगे.
भारतीय क्रिकेट टीम : शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, साई सुदर्शन, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम : टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग
𝐒𝐔𝐍𝐃𝐀𝐘 𝐏𝐋𝐀𝐍𝐒? 𝐖𝐄’𝐕𝐄 𝐆𝐎𝐓 𝐘𝐎𝐔 𝐂𝐎𝐕𝐄𝐑𝐄𝐃! 🤩
A classic New Zealand vs India Test battle . kick-start your day, followed by an India vs Pakistan blockbuster . keep the excitement going. Now that’s a Sunday done right! 😌
Catch both matches LIVE on 22nd… pic.twitter.com/4iRB6WC0ra
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) November 17, 2026
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला
कितने बजे शुरू होगा मैच? : भारत ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले ये मुकाबला भारतीय सयम के अनुसार दोपहर 3:30 बजे से दोहा में खेला जाएगा. वहीं इस मुकाबले का टॉस 3 बजे होगा. कतर के समय के अनुसार ये मैच वहां पर दोपहर 1 बजे शुरू होगा.
कहां देख सकेंगे लाइव? इंडिया ए और पाकिस्तान ए के बीच होने वाले इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. इस मैच का प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 पर हिंदी में होगा, जबकि सोनी स्पोर्ट्स 1, 2 और 4 पर भी इस मैच का लाइव प्रसारण आप अग्रेजी भाषा में देख पाएंगे. वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और सोनी लिव ऐप की बेवसाइट पर होगी.
इंडिया ए – अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेट कीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विप्रज निगम, हर्ष दुबे, तनुश कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान.
पाकिस्तान ए – अब्दुल समद (कप्तान), फरहान यूसुफ, हैदर अली, हसन नवाज, शाहजेब खान, शामील हुसैन, माज सदाकत, साद मसूद, दानिश अजीज, मोहम्मद इमरान, रोहिल नजीर, अहेड डेनियल, मोहम्मद हसनैन, सुफयान मोकिम, अली रजा.
ये भी पढ़ें: IPL 2027 : आज इन 5 खिलाड़ियों का कट सकता है चेन्नई सुपर किंग्स से पत्ता, CSK की रिलीज लिस्ट में नाम आना पक्का
संडे बनेगा सुपरसंडे! एक ही दिन में भारत की 2 टीमें खेलेंगी अलग-अलग मैच, एक में तो भारत-पाकिस्तान की होगी टक्कर
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,