Sport : रजत पाटीदार को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने की सुनील गावस्कर ने बताई वजह, जहीर खान ने पलटवार कर उठाए सवाल #INA

Rajat Patidar : आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय टी20 क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. इन टीमों के स्क्वाड में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान और तूफानी बल्लेबाज रजत पाटीदार को नहीं चुना गया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया है. अब उनको टीम में शामिल नहीं किए जाने पर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने बड़ा बयान दिया है. 

सुनील गावस्कर के बयान पर पलटवार करते हुए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने भी बड़ी बात बोली है. उन्होंने इन दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने रजत पाटीदार को टीम इंडिया में मौका नहीं दिए जाने पर क्या कहा है, आइए जानते हैं. 

पाटीदार को नहीं चुनने पर गावस्कर का बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने कहा कि, ‘देखिए, हमें चीजों को प्रैक्टिकल तरीके से देखना होगा. अय्यर और गिल ने शानदार परफॉर्मेंस दी और उनकी उम्र भी इंडियन टीम के लिए एकदम सही है, शायद पाटीदार को खुद को और साबित करने की जरूरत है’.

जहीर खान ने किया सुनील गावस्कर से सवाल

जहीर खान ने सुनील गावस्कर के जवाब पर सवाल करते हुए कहा कि, ‘सर अब आपको क्या साबित करने की जरूरत है, कप्तानी छोड़ो कम से कम वह एक बेहतरीन बैट्समैन है, उसे टी20 इंडियन स्क्वाड में जरूर मौका मिलना चाहिए, कप्तान के तौर पर नहीं लेकिन हमें उसे एक ऑप्शन के तौर पर सोचना चाहिए था, आप जो कह रहे हैं कि उसके पास ज्यादा रन हैं, ज्यादा छक्के हैं, ज्यादा स्ट्राइक रेट है, कप्तान के तौर पर ज्यादा जीत है और अब वह बैक टू बैक आईपीएल विनर है. उसे जरूर मौका मिलना चाहिए, हमारी सिलेक्शन टीम को उस पर जरूर विचार करना चाहिए’. 

जहीर खान की इन बातों का सुनील गावस्कर भी बयान नहीं दे पाए लेकिन उन्होंने अपने इस बयान से साफ कर दिया है कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड ऐसे कप्तान को चाह रहा है, जिसकी सबसे पहले उम्र कम हो, जिससे वो ज्यादा से ज्यादा सालों तक टीम इंडिया की कप्तानी कर सके. दूसरा उसका प्रदर्शन बतौर बल्लेबाज बेहतरीन हो और उसकी कप्तानी के रिकॉर्ड भी शानदार हों. ऐसे में शुभमन गिल वनडे और टेस्ट के लिए उचित कप्तान है, क्योंकि उनकी उम्र 26 साल है और उनका प्रदर्शन टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अच्छा रहा है. 

वहीं अय्यर की उम्र 31 साल है. वो कम से कम दो वर्ल्ड कप तक टीम इंडिया की टी20 कप्तानी आराम से कर सकते हैं. उनका प्रदर्शन बतौर कप्तान शानदार रहा है. इसलिए बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ताओं ने उन्हें कप्तान नियुक्त किया है. वहीं तिलक वर्मा को टी20 टीम का उपकप्तान कप्तान बनाया गया है, जो अय्यर के बाद कप्तानी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे.

रजत पाटीदार का प्रदर्शन 

आपको बता दें कि, रजत पाटीदार ने इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु को अपनी कप्तानी में 2025 और 2026 का विजेता बनाया है. इस दौरान उन्होंने बल्ले के साथ भी अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने 2026 में 15 मैचों में 312 रन बनाए, वहीं 2026 में 15 मैचों में 501 रन बनाए. इसके बावजूद उन्हें भारत की टी20 क्रिकेट में जगह नहीं दी गई.

ये भी पढ़ें : IND vs AFG: मोहम्मद सलीम ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टेस्ट में 5 विकेट लेने वाले बने पहले अफगानिस्तानी गेंदबाज

रजत पाटीदार को टीम इंडिया में नहीं चुने जाने की सुनील गावस्कर ने बताई वजह, जहीर खान ने पलटवार कर उठाए सवाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close