Sport : सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड से जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी #INA

SRH VS RR Head . Head: आईपीएल 2026 का 21वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. राजीव गांधी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच का हाईवोल्टेज होना तय है, क्योंकि दोनों टीमों में ही बड़े-बड़े और विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद हैं. मगर, आइए जानते हैं कि सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले जाने वाले मैच में किस टीम का पलड़ा भारी रहेगा.

SRH VS RR हेड टू हेड

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच कुल 21 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें 12 मैच हैदराबाद की टीम ने जीते हैं, जबकि राजस्थान 9 मैच जीत सकी है. हेड टू हेड कुछ हद तक SRH की ओर झुका हुआ है. ऐसे में कहा जा सकता है कि SRH VS RR मैच में सनराइजर्स की टीम का पलड़ा भारी रह सकता है. मगर, राजस्थान रॉयल्स को हल्के में नहीं लिया जा सकता है, क्योंकि राजस्थान इस सीजन अब तक एक भी मैच नहीं हारी है और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

अंक तालिका में किस नंबर पर है कौन सी टीम?

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है और वह अंक तालिका में पहले नंबर पर है. राजस्थान ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें सभी मुकाबलों में जीत दर्ज की है और टेबल टॉपर बनी हुई है. वहीं, एसआरएच की बात करें, तो हैदराबाद की टीम ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैचों में हार का सामना किया है और सिर्फ एक मैच में जीत मिली है. इस तरह SRH प्वॉइंट्स टेबल में 6वें नंबर पर है.

SRH VS RR की ऐसी हैं टीमें

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वाना मफाका, युधवीर सिंह। चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय! खुद IPL चेयरमैन ने पोस्ट कर BCCI से कही ये बात

सनराइजर्स हैदराबाद या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का मैच? रिकॉर्ड से जानिए किसका पलड़ा रहेगा भारी





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Close