Sport : सूर्या नहीं अब नहीं रहेंगे टीम इंडिया के T20 कप्तान? BCCI हटाने का कर रहा प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा #INA

Suryakumar Yadav: भारतीय टीम के 20 कप्तान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी जाने वाली है. रिपोर्ट्स में बड़ा खुलासा किया गया है. बीसीसीआई उन्हें हटाने का प्लान कर रही है. इतना ही नहीं रिपोर्ट्स में यह खुलासा किया गया है कि सूर्या की टी20 टीम से भी छुट्टी हो सकती है.  सूर्यकुमार यादव ने आखिरी टी20 मैच टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान ही खेला था और उनकी कप्तानी में टीम इंडिया चैंपियन बनी थी, लेकिन अब सूर्या को कप्तानी के साथ टीम से भी बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. 

सूर्यकुमार यादव को टी20 कप्तानी से होगी छुट्टी

टीम इंडिया को इसी महीने जून में आयरलैंड दौरे पर T20 सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 26 जून से होगी. यह 2 मैच की टी20 सीरीज होगी. इसके बाद भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां टीम इंडिया 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी. दोनों टी20 सीरीज के लिए जल्द ही टीम इंडिया के स्क्वाड का ऐलान कर दिया जाएगा. इसी बीच रिपोर्ट सामने आ रही है कि सूर्या को टी20 कप्तान से हटाया जाएगा. इतना ही नहीं उनके खराब फॉर्म को देखते टीम से भी छुट्टी हो सकती है. 

सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म बना कप्तानी जाने का वजह

सूर्यकुमार यादव लंबे वक्त से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. करीब 2 साल से उनका बल्ला ठीक से नहीं चला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकला था. हाल में समाप्त हुए आईपीएल 2026 में भी सूर्या का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसके बाद से इसकी संभावना जताई जा रही थी कि बीसीसीआई सूर्यकुमार यादव के फॉर्म को लेकर चर्चा कर सकती है. 

टीम इंडिया के T20 कप्तानी की रेस में कौन-कौन शामिल

अब सवाल यह है कि सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी20 कप्तानी से हटेंगे तो फिर कमान कौन संभालेगा. रिपोर्ट्स की माने तो कप्तानी की रेस में श्रेयस अय्यर काफी आगे हैं, क्योंकि उनके पास टी20 की कप्तानी का अच्छा खासा अनुभव है. इसके अलावा अय्यर नंबर-4 पर आकर अच्छी बल्लेबाजी भी करते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स में ईशान किशन, तिलक वर्मा और अक्षर पटेल को भी कप्तानी का दावेदार बताया गया है. माना जा रहा है कि ईशान किशन और तिलक वर्मा को तवज्जों मिल सकती है, लेकिन अगर अय्यर को कप्तान बनाया जाएगा, तो इन दोनों में से किसी एक को उपकप्तानी की जिम्मेदारी को मिल सकती है. हालांकि आखिरी फैसला टीम इंडिया के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को लेना है. हालांकि इसे लेकर अभी तक बीसीसीआई की ओर से कोई ऑफिसियल जानकारी सामने नहीं आई है. 

सूर्या को कप्तानी से हटाने जाने से फैंस हैं नाराज

सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाने जाने की खबर फैंस को पसंद नहीं आ रहा है. फैंस को रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की घटना याद आ गई है. फैंस का कहना है कि कुछ महीने पहले ही सूर्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. ऐसे में उनके साथ ऐसा व्यवहार सही नहींं. रोहित शर्मा के साथ भी ऐसा ही हुआ था. चैंपियन ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित से कप्तानी छीन ली गई थी. 

यह भी पढ़ें:  ‘आजकल क्रिकेटर्स के पास ऐसे…,’ IPL की वजह से टेस्ट में जोफ्रा ऑर्चर की अनुपस्थित पर कप्तान बेन स्टोक्स ने कह दी बड़ी बात

सूर्या नहीं अब नहीं रहेंगे टीम इंडिया के T20 कप्तान? BCCI हटाने का कर रहा प्लान, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close