Sport : सूर्या का नया 'ग्लोबल' शॉट! अमेरिका की फेमस बेसबॉल लीग MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर #INA

Suryakumar Ydava: भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव अब ग्लोबल स्टेज पर एक नई भूमिका में नजर आएंगे. अमेरिका की सबसे प्रतिष्ठित बेसबॉल लीग, मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने सूर्यकुमार यादव को भारत में अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर बनाया है. क्रिकेट के मैदान पर अपने ‘360-डिग्री’ शॉट्स के लिए फेमस सूर्यकुमार अब भारत में बेसबॉल के प्रसार और लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार हैं. सूर्या भारतीय खेल प्रेमियों को बेसबॉल की संस्कृति और रोमांच से रूबरू कराने के लिए अनेक फैन एंगेजमेंट कार्यक्रमों, ओरिजिनल कंटेंट क्रिएशन और विशेष आयोजनों में हिस्सा लेंगे.

MLB इंडिया का ब्रांड एंबेसडर बने सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव 10 से 14 जुलाई तक अमेरिका के फिलाडेल्फिया शहर में होने वाले MLB ऑल-स्टार वीक में हिस्सा लेंगे और वहां भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस बड़े आयोजन में शामिल होकर सूर्यकुमार यादव न सिर्फ बेसबॉल खेल को अच्छे से समझेंगे, बल्कि एक ग्लोबल स्टेज पर भारतीय खेल संस्कृति का चेहरा भी बनेंगे. 

सूर्या ग्लोबल स्टेज पर बनेंगे भारत का चेहरा

सूर्यकुमार यादव ने इस कॉन्ट्रैक्ट पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “खेल की सबसे अच्छी बात यह है कि यह लोगों को करीब लाता है, चाहे वे कहीं से भी हों. मैं मेजर लीग बेसबॉल के साथ जुड़कर और भारत में इसकी यात्रा का हिस्सा बनकर बेहद उत्साहित हूं. मैं खुद इस खेल के बारे में और जानने और अधिक से अधिक फैंस को बेसबॉल की ऊर्जा, उत्साह और संस्कृति से जोड़ने के लिए उत्सुक हूं.” 

युवाओं के बीच अपनी बल्लेबाजी स्टाइल को लेकर पॉपुलर हैं सूर्या

क्रिकेट और बेसबॉल दोनों ही बैट और बॉल से खेले जाते हैं. इन दोनों खेलों में काफी समानताएं हैं। सूर्यकुमार यादव अपनी आक्रामक और अनोखे बल्लेबाजी स्टाइल के लिए जाने जाते हैं और वह युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं. ऐसे में MLB का मानना है कि सूर्यकुमार की यह छवि भारतीय खेल प्रशंसकों को बेसबॉल से तेजी से जोड़ने में मदद करेगी. यही कारण है कि MLB ने सूर्या को अपने साथ समझौता किया है.

भारत में होगा मेजर लीग बेसबॉल का प्रसारण

मेजर लीग बेसबॉल (MLB) ने इसी के साथ एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म जियोस्टार (JioStar) के साथ टीवी और डिजिटल ब्रॉडकास्टिंग का समझौता भी रिन्यू किया है, जिससे अब भारतीय फैंस बेसबॉल के सभी लाइव मैच, ऑल-स्टार गेम्स और वर्ल्ड सीरीज का सीधा प्रसारण अपने टीवी और मोबाइल पर आसानी से देख सकेंगे. 

टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव इस वक्त टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. सूर्या की कप्तानी में भारतीय टीम ने इसी साल की शुरुआत में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. हालांकि इसके बावजूद उन्हें टी20 के कप्तानी से हटा दिया गया. इतना ही नहीं टीम से भी बाहर कर दिया गया. इसकी सबसे बड़ी वजह सूर्या का खराब फॉर्म रहा. हालांकि फैंस को उम्मीद है कि सूर्या जल्द ही इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी करेंगे और फैंस का मनोरंजन करेंगे. 

यह भी पढ़ें:  FIFA World Cup 2026: क्वार्टर फाइनल की तस्वीर हुई साफ, इन 8 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में पहुंचने की जंग

सूर्या का नया 'ग्लोबल' शॉट! अमेरिका की फेमस बेसबॉल लीग MLB ने सूर्यकुमार यादव को बनाया भारत का ब्रांड एंबेसडर





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button