Sport : T20 World Cup 2026: संजू सैमसन समेत ये 4 खिलाड़ी बाहर, पूर्व भारतीय ओपनर ने USA के खिलाफ चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI #INA

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप 2026 को लेकर फैंस का इंतजार खत्म होने की कगार पर है, क्रिकेट के इस महादंगल की शुरुआत होने में अब सिर्फ 4 दिन का समय शेष है. अभ्यास मुकाबलों का दौर शुरू हो चुका है, भारतीय टीम 5 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी फिर 7 फरवरी से अमेरिका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करने वाली है. इस मुकाबले की प्लेइंग एलेवन कैसी होने वाली है? टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने इस पर रोशनी डाली है. 

संजू सैमसन को किया बाहर 

पार्थिव पटेल ने अमेरिका के खिलाफ होने वाले पहले मैच के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग एलेवन का चयन किया है. जिसमें उन्होंने संजू सैमसन की जगह ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के सलामी जोड़ीदार के रूप में चुना है. हाल ही में खत्म हुई न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज में संजू के बल्ले से सिर्फ 46 रन निकले और 24 उनका सर्वाधिक निजी स्कोर रहा, दूसरी ओर ईशान किशन ने 4 पारियों में 213 रन बनाए. जिसमें 103 और 76 रन की मैच विनिंग पारियां शामिल रहीं. 

यह भी पढ़ें – T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-2 खिलाड़ी इस बार नहीं आएंगे नजर, एक पहले सीजन से था हिस्सा

ईशान को चुनने की वजह 

ईशान किशन को संजू सैमसन से ऊपर तरजीह देने के सवाल पर पार्थिव पटेल ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में एक ऐसे खिलाड़ी को मौका मिलना चाहिए जो पूरी तरह से फॉर्म में हो. पूर्व बल्लेबाज ने कहा, 

“मुझे लगता है ईशान किशन को प्लेइंग एलेवन में शुरुआत करनी चाहिए, वो अच्छी कीपिंग कर रहे हैं, पिछले मुकाबले में उन्होंने यह दिखाया. टूर्नामेंट की शुरुआत ऐसे खिलाड़ी से करनी चाहिए जो फॉर्म में हो, इसीलिए ईशान को जरूर मुख्य-11 में रखना चाहिए.” 

ये 4 खिलाड़ी बाहर 

संजू सैमसन समेत हर्षित राणा, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को भी पार्थिव पटेल ने अपनी टीम से बाहर कर दिया है. बता दें कि सुंदर भारत बनाम न्यूज़ीलैंड पहले वनडे में चोटिल हो गए थे, वह शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी करना शुरू कर दिया है और जल्द ही टीम के साथ जुड़ सकते हैं. 

पार्थिव पटेल की चुनी हुई प्लेइंग-XI 

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह 

 

T20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया

भारतीय टीम – ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें – IND vs PAK: भारत के साथ मैच नहीं खेलने पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा का आया बयान, कह दी ये बड़ी बात

T20 World Cup 2026: संजू सैमसन समेत ये 4 खिलाड़ी बाहर, पूर्व भारतीय ओपनर ने USA के खिलाफ चुनी टीम इंडिया की प्लेइंग-XI





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close