Sport : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजू सैमसन पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है एक खिलाड़ी की असली पहचान #INA

Narendra Modi on Sanju Samson : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए संजू का उदाहरण देकर बड़ा बयान दिया है. संजू ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन किया था. उन्होंने सेमीफाइनल और फाइनल में बड़ी पारी खेलकर टीम को चैंपियन बनाने में मदद की थी. अब संजू पर पीएम मोदी ने क्या कहा है. आइए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं.
आपको बता दें कि, केरल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने भाषण में संजू सैमसन का जिक्र किया है. इसका वीडियो बीजेपी के द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर भी किया गया है. इस वीडियो में मोदी जी की आवाज सुनाई दे रही है.
𝐏𝐌 𝐌𝐨𝐝𝐢’𝐬 𝐬𝐡𝐨𝐮𝐭 𝐨𝐮𝐭 𝐭𝐨 𝐊𝐞𝐫𝐚𝐥𝐚𝐦 𝐥𝐚𝐝 𝐒𝐚𝐧𝐣𝐮 𝐒𝐚𝐦𝐬𝐨𝐧! 🔥
Sanju Samson’s T20 World Cup heroics steal the spotlight in PM Modi’s speech with Keralam karyakartas! 🏆
Tune in ⏬ pic.twitter.com/LgTNyL6nQg
— BJP (@BJP4India) April 3, 2026
संजू सैमसन पर पीएम मोदी ने दिया बड़ा बयान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ‘हमने वर्ल्ड कप में संजू सैमसन का परफॉर्मेंस देखा। टूर्नामेंट में मुश्किल हालात थे और हम नॉकआउट स्टेज में पहुँचे, लेकिन उनके खेल की ताकत से उनका परफॉर्मेंस टॉप पर रहा. शुरू से आखिर तक उनका फोकस, कॉन्फिडेंस और इंटेंसिटी लगातार बढ़ती रही – यही एक खिलाड़ी की असली पहचान है’.
Narendra Modi said “We saw Sanju Samson’s performance in the World Cup. As there were crunch situations in the tournament & we reached knockout stages, his performance peaked on the strength of his game. From the beginning till the end, his focus, confidence and intensity kept… pic.twitter.com/GKwie9ZQJt
— Johns. (@CricCrazyJohns) April 3, 2026
आपको बता दें कि, केरल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. वहां पर 9 अप्रैल 2026 में मतदान होने वाला है. उससे पहले भारतीय जनता पार्टी हर मौके को भुनाना चाह रही है. संजू सैमसन केरल के प्रसिध्द खिलाड़ी है, ऐसे में पीएम मोदी ने अपने भाषण में उनका नाम लेकर वहां की जनता का दिल भी जीत लिया है.
संजू सैमसन का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन
इन दिनों संजू सैमसन आईपीएल (IPL 2026) में नजर आ रहे हैं. वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल रहे हैं. उनको राजस्थान रॉयल्स से ट्रैड करके CSK ने अपने साथ जोड़ा है. भारत के संजू सैमसन ने टी20 विश्व कप 2026 में 5 मैच भारत के लिए खेले थे. उन्हें पहले टीम की प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था. लेकिन इसके बाद जब उनको खेलने का मौका मिला तो उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा.
संजू ने टूर्नामेंट में 5 पारियों में 80.25 के औसत और 199.38 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए. उनको प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. उन्होंने सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 97 रनों की पारी खेली तो वहीं, सेमीफाइनल और फाइनल में 89-89 रनों की दमदार पारी खेलीं और टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में योगदान दिया.
— Sanju Samson (@IamSanjuSamson) March 2, 2023
संजू सैमसन ने भारत के लिए वनडे और टी20 फॉर्मेट खेला है. उन्होंने 16 वनडे मैचों में 1 शतक और 4 अर्धशतकों के साथ 510 रन बनाए हैं. वहीं 62 टी20 मैचों में 3 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ 1399 रन बनाए हैं. उन्होंने अभी तक टीम इंडिया के लिए रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेला है. अब उनका अगला लक्ष्य भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलना होगा.
ये भी पढ़ें : ‘संजीव गोयनका को बैन करो’, IPL 2026 के बीच ललित मोदी के बयान ने मचाया तहलका, जानिए क्या है पूरा मामला?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संजू सैमसन पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है एक खिलाड़ी की असली पहचान
देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,
#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY
Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,









