Sport : 2016 से 2026 तक… अंडर-19 विश्व कप में पिछले 10 सालों में इतने फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया, आंकड़े हैं बेहतरीन #INA

U19 World Cup 2026 रोमांचक अंदाज में आगे बढ़ते हुए खिताबी मैच तक आ पहुंचा है. सेमीफाइनल मैच में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल का टिकट कटाया, तो वहीं भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को हराकर फाइनल तक का सफर तय कर लिया है. फाइनल में पहुंचने के साथ ही टीम इंडिया ने बड़ा कारनामा कर दिया है. वह इस टूर्नामेंट की पहली टीम बन गई है, जिसने लगातार 6वीं बार फाइनल मैच जगह पक्की की है.

लगातार 6वीं बार फाइनल खेलेगा भारत

अंडर-19 विश्व कप 2026 में टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा और विजयरथ पर सवार रहते हुए ही भारत ने फाइनल तक का सफर तय कर लिया है. सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया के सामने अफगानिस्तान ने 311 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. इस चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को टीम इंडिया ने आसानी से हासिल किया और जीत दर्ज करके फाइनल में अपनी जगह पक्की की. ऐसे में टीम इंडिया लगातार 6वीं बार फाइनल में पहुंची है.

2016 से शुरू हुआ सिलसिला

ये सिलसिला 2016 से शुरू हुआ…. 2016 में भारत ने फाइनल तक का सफर तो तय किया, लेकिन फाइनल मैच में वेस्टइंडीज के हाथों हार का सामना करना पड़ा. फिर 2018 में खेले गए अंडर-19 विश्व कप में भारत ने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराकर खिताबी जीत दर्ज की.

2020 में अंडर-19 विश्व कप खेला गया, जिसमें एक बार फिर भारत को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा. इस बार बांग्लादेश ने खिताब अपने नाम किया. 2022 में भारत ने फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर ट्रॉफी उठाई. फिर 2024 में फाइनल मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से हुआ, जिसमें कंगारुओं के हाथों भारत को हार का सामना करना पड़ा.

6वीं ट्रॉफी पर होगी टीम इंडिया की नजर

अंडर-19 विश्व कप में भारत ने पहली ट्रॉफी 2000 में मोहम्मद कैफ की कप्तानी में उठाई थी. फिर 2008 में विराट कोहली, 2014 में उन्मुक्त चंद, 2018 में पृथ्वी शॉ और 2022 में यश ढुल की कप्तानी में भारतीय टीम ने ट्रॉफी उठाई. भारत इस टूर्नामेंट में 5 ट्रॉफी जीत चुका है. अब 6 फरवरी को भारत इंग्लैंड को हराकर 6वीं ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ये भी पढ़ें: मोहम्मद कैफ से यश ढुल तक… इन 5 कप्तानों ने भारत को अंडर-19 विश्व कप में बनाया है चैंपियन, जानिए सबके नाम

2016 से 2026 तक… अंडर-19 विश्व कप में पिछले 10 सालों में इतने फाइनल खेल चुकी है टीम इंडिया, आंकड़े हैं बेहतरीन





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close