Sport : टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास, इस मामले में कर ली अपनी ही रिकॉर्ड की बराबरी, एक कैलेंडर ईयर में मचाया धमाल #INA

Indian Cricket Team: भारतीय टीम ने इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में तहलका मचाया है. इस साल की शुरुआत में ही भारतीय टीम ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. भारत ने लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब जीतने का कारनामा किया. हालांकि, पिछले महीने जून में टीम इंडिया की दो टी20 सीरीज (आयरलैंड, इंग्लैंड) बेहद खराब रहीं, लेकिन जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने शानदार वापसी की और मेजबान जिम्बाब्वे का 3-0 से क्लीन स्वीप किया. इसी के साथ भारतीय टीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान बना दिया है. टीम इंडिया ने एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा बार 200 या उससे अधिक का स्कोर बनाने के अपने ही पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है.

बेहद मजबूत होती जा रही है टीम इंडिया की बल्लेबाजी

टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की आक्रामक बल्लेबाजी लगातार मजबूत होती जा रही है. टीम में इस वक्त एक से बढ़कर एक धुरंधर बल्लेबाज मौजूद हैं, जो किसी भी गेंदबाज की धज्जियां उड़ा सकते हैं. अब टीम इंडिया ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का भी इंटरनेशनल डेब्यू करा दिया है. इस युवा बल्लेबाज ने अपनी सिर्फ दूसरी ही टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे के खिलाफ कमाल की बल्लेबाजी की. वैभव ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मैच में 49 गेंदों पर 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से 81 रनों की पारी खेली और भारत को 3-0 से सीरीज जीतने में अहम भूमिका निभाई, जिसके लिए वैभव प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज दोनों रहे. 

भारतीय टीम ने इस साल अपने ही रिकॉर्ड की कर ली बराबरी

जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने एक बड़ा कीर्तिमान बनाया और अपने ही 2 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. भारतीय टीम ने एक कैलेंडर ईयर यानी इस साल 2026 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अब तक कुल 9 बार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 200 से अधिक का स्कोर खड़ा किया है. इस आंकड़े के साथ ही टीम ने अपने इतिहास के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी कर ली है. इस साल टीम इंडिया अपना रिकॉर्ड तोड़ भी सकती है. अब टी20I में टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं.

साल 2024 में भारत ने किया था यह कारनामा

इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2024 में भी कुल 9 बार टी20 इंटरनेशनल मैचों में 200 या उससे ज्यादा का स्कोर बनाना का कारनामा किया था. यह भारतीय टी20 इतिहास में एक बड़ा मील का पत्थर था. इस साल रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब अपने नाम किया था और अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में टीम की बल्लेबाजी की ताकत को साबित किया था. 

यह भी पढ़ें:  CSK में जा रहे हैं हार्दिक पांड्या? मान ली अगर MI की ये शर्त तो येलो जर्सी में मचाएंगे धमाल, इन खिलाड़ियों के बदले होगा ट्रेड

साल 2023 में भारत ने 7 बार टी20I मैचों में बनाए 200 या उससे ज्यादा रन

भारतीय टीम ने इस सिलसिले की शुरुआत साल 2023 में किया था. साल 2023 में भारतीय बल्लेबाजों ने विरोधी टीमों के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाते हुए कुल 7 बार 200 या फिर उससे ज्यादा का स्कोर बनाकर विरोधी टीमों पर दबाव बनाया था. यह दिखाता है कि टीम इंडिया पिछले कुछ सालों से लगातार टी20 फॉर्मेट में बड़ा स्कोर बनाने की रणनीति पर काम कर रही है और सफल भी हो रही है. 

यह भी पढ़ें:  Explainer: साल 1985 से लेकर 2022 तक…, भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट में हुई खुब टक्कर, जानें सभी 15 टेस्ट सीरीज का रिजल्ट

टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास, इस मामले में कर ली अपनी ही रिकॉर्ड की बराबरी, एक कैलेंडर ईयर में मचाया धमाल





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button