Sport : 2 भागों में बंट जाएगी टीम इंडिया, पांचवें टी20 मुकाबले से पहले अलग होंगे सपोर्ट स्टाफ के ये सदस्य #INA

IND vs ENG : टीम इंडिया इन दिनों इंग्लैंड के दौरे पर हैं. यहां पर टीम व्हाइट बॉल सीरीज खेल रही है. इस समय भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी20 सीरीज श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही है. इस सीरीज का अंतिम मुकाबला अभी बाकी है, जो कल यानी 11 जुलाई (शनिवार) को खेला जाने वाला है. इस सीरीज के सामाप्त होने के बाद इंडियन क्रिकेट टीम शुभमन गिल की कप्तानी में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. ये सीरीज 14 जुलाई से शुरू होने वाली है. उससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं. इस खबर को सुनकर सभी भारतीय क्रिकेट फैंस हैरान रह जाएंगे. 

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम दो भागों में बंटने वाली है. जी हां आप सही सुन रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ खिलाफ 14 से 19 जुलाई तक खेली जाने वाली वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ 2 ग्रुप में बंट जाएगा. भारतीय क्रिकेट टीम का सपोर्ट स्टाफ 2 ग्रुप में अगल-अलग होकर टीम इंडिया के साथ रवाना होगा. 

दो ग्रुप में बंटने वाली है टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ

आपको बता दें कि, भारत और इंग्लैंड के बीच 11 जुलाई को पांचवां टी20 मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा. वहीं 14 जुलाई को पहला वनडे मैच बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है. अंतिम टी20 मैच और पहले वनडे मैच के बीच समय बहुत कम है. भारतीय टीम के सपोर्ट स्टाफ को टी20 खेलने के बाद वनडे टीम से जुड़ने के लिए काफी ज्यादा यात्रा करनी पड़ेगी. इससे बचने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड बीसीसीआई ने नया तरीका निकाला है. 

टीम इंडिया का कोचिंग खैमा और पूरा सपोर्ट स्टाफ दो ग्रुप में बांट दिया जाएगा. सपोर्ट स्टाफ का एक ग्रुप टी20 टीम के साथ साउथेम्प्टन जाएगा. वहीं टीम का दूसरा ग्रुप वनडे टीम के साथ बर्मिंघम में जुड़ जाएगा, जिससे दोनों टीमों के खिलाड़ियों को अपनी तैयारियां पुख्ता करने में कोई भी दिक्कत नहीं होगी. ऐसे में टी20 टीम के साथ भी सपोर्ट स्टाफ रहेगा और वनडे टीम के साथ भी सपोर्ट स्टाफ रहेगा. 

वनडे और टी20 टीम दोनों के साथ रहेगा सपोर्ट स्टाफ

ऐसे में टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक दो अगल-अलग ग्रुप की अगुआई कर सकते है. इनमें से एक ग्रुप टी20 टीम के साथ कुछ सदस्यों का दल बनाकर जा सकता है. वहीं दूसरा दल कुछ अन्य सदस्यों के साथ वनडे टीम के साथ जुड़ जाएगा. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

भारतीय क्रिकेट टीम का टी20 स्क्वाड

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन, प्रसिद्ध कृष्णा, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, सूर्यांश शेडगे.

भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली , श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़. 

ये भी पढ़ें : इन 3 खिलाड़ियों पर चलेगी तलवार, टी20 क्रिकेट में फ्लॉप शो के बाद क्या टीम इंडिया से होंगे बाहर?

2 भागों में बंट जाएगी टीम इंडिया, पांचवें टी20 मुकाबले से पहले अलग होंगे सपोर्ट स्टाफ के ये सदस्य





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button