Sport : 'वो खास था, उन्होंने मेरे कंधे पर…' वैभव सूर्यवंशी निकले RCB के जबरा फैन, विराट कोहली के साथ मुलाकात को लेकर खोला राज #INA

Vaibhav Sooryavanshi on Virat Kohli : वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली को लेकर बड़ा बयान दिया है. इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए बड़ी बात भी बोली है. वैभव का ये बयान तब आया है, जब उन्हें 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. इसके साथ ही वो भारतीय टीम में शामिल होने वाले सबसे छोटे खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है. 

अब वैभव सूर्यवंशी ने आरसीबी के पूर्व कप्तान और भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के साथ हुई अपनी मुलाकात को याद करते हुए बड़ा बायन दिया है. वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली के लिए क्या कहा है, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.

वैभव ने विराट को लेकर दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि, ‘मैं RCB का बहुत बड़ा फैन था. मैं विराट कोहली भैया का बहुत बड़ा फैन हूं. मैं हमेशा विराट भैया की साइन की हुई कैप पहनता था. जब उन्होंने मेरे कंधे पर हाथ रखा और मुझसे बात की, तो सच में यह एक सपने जैसा लगा, जिस तरह से उन्होंने बात की ऐसा नहीं लगा कि मैं सुपरस्टार विराट कोहली से बात कर रहा हूं. उन्होंने मुझसे मेरे बड़े भाई की तरह बात की, जिस तरह से उन्होंने मुझे चीजें समझाईं, मैं क्या अच्छा कर रहा था, मुझे कहां सुधार करने की जरूरत है, मुझे किस पर फोकस करना चाहिए, मुझे कहां ध्यान देना चाहिए और मुझे आगे क्या करना चाहिए. वह सच में बहुत खास था’.

विराट और वैभव की कब हुई मुलाकात

आपको बता दें कि, वैभव सूर्यवंशी विराट कोहली के साथ जिस मुकालात की बात कर रहें हैं. वो इस दोनों के बीच 31 मई यानी की इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के अंतिम दिन हुई थी, जब फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी. 

इस मुकाबले के बाद जब आरसीबी दूसरी बार आईपीएल की चैंपयिन बन गई. उसके बाद मैदान पर विराट कोहली ने वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की थी. वैभव आईपीएल 2026 के फाइनल के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पहुंचे थे, जहां उन्हें आईपीएल के 19वें सीजन के 5 बड़े अवॉर्ड हासिल करने थे, जिनमें ऑरेंज कैप का अवार्ड भी शामिल था.

वैभव ने कब बोली विराट के बारे में ये बात

वैभव सूर्यवंशी को 6 जून यानी शनिवार को इंडियन क्रिकेट टीम में शामिल किया गया. इसके बाद उनकी आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स ने एक वीडियो अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर डाली. इस वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने विराट कोहली और आरसीबी को लेकर बात की और बड़ा बयान दिया.

वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में बल्ले के साथ धमाकेदार प्रदर्शन किया और सबसे ज्यादा रन टूर्नामेंट में बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनके सिर पर ऑरेंज कैप का ताज भी सजा. वैभव ने 16 मैचों में 1 शतक और 5 अर्धशतकों के साथ 776 रन बनाए थे. उनके नाम 72 छक्के भी दर्ज हुए, जो आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी है.

ये भी पढ़ें : Explainer: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की क्या है न्यूनतम आयु सीमा, जानें किस आधार पर वैभव सूर्यवंशी को मिला मौका

'वो खास था, उन्होंने मेरे कंधे पर…' वैभव सूर्यवंशी निकले RCB के जबरा फैन, विराट कोहली के साथ मुलाकात को लेकर खोला राज





देश दुनियां की खबरें पाने के लिए ग्रुप से जुड़ें,

#INA #INA_NEWS #INANEWSAGENCY

Copyright Disclaimer :->/b>Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for “fair use” for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing., educational or personal use tips the balance in favor of fair use.
Credit By :-This post was first published on newsnationtv.com, we have published it via RSS feed courtesy of Source link,

Back to top button
Close